Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूट्यूबर Bindass Kavya घर से भागी, इटारसी रेलवे स्टेशन पर मिली, YouTube पर हैं 4 M से ज्यादा सब्सक्राइबर

यूट्यूबर बिंदास काव्या महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर से लापता हो गई थी। परिजनों ने सोशल मीडिया और पुलिस दोनों से मदद मांगी थी, हालांकि शनिवार को काव्या मध्यप्रदेश के टारसी में रेलवे पुलिस को मिल गई।

भोपाल,11 सितंबर। यूट्यूबर बिंदास काव्या महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर से लापता हो गई थी। परिजनों ने सोशल मीडिया और पुलिस दोनों से मदद मांगी थी, हालांकि शनिवार को काव्या मध्यप्रदेश के टारसी में रेलवे पुलिस को मिल गई। रेलवे पुलिस को कंट्रोल रूम से लापता काव्या के बारे में मैसेज आया था। जिसके बाद रेलवे पुलिस सक्रिय हुई और उसे मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से बरामद कर लिया गया। इसके बाद उसके परिजन उसे लेने इटारसी पहुंचे। उसके माता-पिता ने बताया कि बेटी डांटने से नाराज हो गई थी और औरंगाबाद से लखनऊ जा रही थी। बता दे काव्या फेमस इंडियन यूट्यूबर है। उनके यूट्यूब पर करीब 4.4 मिलियन सब्सक्राइबर है।

रेलवे पुलिस ने कैसे ढूंढ निकाला

रेलवे पुलिस ने कैसे ढूंढ निकाला

एसपी हितेश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि काव्या किसी बात से नाराज होकर महाराष्ट्र के औरंगाबाद में अपने घर से लखनऊ जाने के लिए निकली थी लेकिन उसने यह बात अपने माता-पिता को नहीं बताई। जिसके कारण उसके माता-पिता ने फिक्र बंद हो कर उसकी तलाशी शुरू कर दी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सहित पुलिस से मदद मांगी। उसके माता-पिता ने एक वीडियो भी जारी किया था। जिसके बाद पुलिस में जानकारी जुटाकर इटारसी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने को मैसेज दिया। इसके बाद काव्या को ट्रेन से सुरक्षित उतार लिया गया। बता दे क्या बियर मूलता उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली है और काव्या घर से निकलकर लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेन में सवार हो गई थी।

कौन है यूट्यूबर बिंदास काव्या

कौन है यूट्यूबर बिंदास काव्या

भारत में काव्या को ज्यादातर लोग उनके यूट्यूब चैनल बिंदास काव्या की वजह से पहचानते हैं। जानकारी के अनुसार काव्या अपनी गेमिंग स्किल्स, यूट्यूब और टिक टॉक पर लिपसिंग के लिए जानी जाती है। काव्या औरंगाबाद की रहने वाली और 16 साल की उम्र में ही उनकी काफी फैन फॉलोइंग है। कभी अपने चैनल पर ब्लॉक चलाती हैं और यूट्यूब पर उनके करीब 4.4 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर है। बता दे साल 2017 में काव्या ने अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की थी और बहुत ही कम समय में काव्या ने इसमें सफलता प्राप्त की और उनका चैनल तेजी से ग्रो करने लगा। काव्या की फेसबुक पर भी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है

काव्या के घरवालों ने कहा शुक्रिया

काव्या के घरवालों ने कहा शुक्रिया

बता दें कि काव्या के घर वालों ने उसके लापता होने के बाद ट्विटर सहित कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसके लापता होने की खबर दी थी और उसको ढूंढने के लिए मदद भी मांगी थी। 9 सितंबर को काव्या के परिजनों ने काव्या के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा था कि कृपया हमारी मदद करें। हमारी बेटी काव्या यादव,जो कि 16 साल की है 2 बजे से लापता है। प्लीज हमारी मदद करें कहीं देर ना हो जाए। अब बेटी के मिल जाने के बाद घर वालों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो जारी कर सभी को शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने बताया कि काव्या घरवालों से नाराज होकर लखनऊ वाले घर की तरफ जा रही थी। हालांकि कुछ ही समय में पुलिस उनकी बेटी को खोजने में कामयाब हो गई

अभी 2 दिन पहले ही यूट्यूब पर बनाया था अपने मम्मी पापा के मैरिज एनिवर्सरी का वीडियो

अभी 2 दिन पहले ही यूट्यूब पर बनाया था अपने मम्मी पापा के मैरिज एनिवर्सरी का वीडियो

बिंदास काव्या ने अभी दो दिन पहले ही अपने मम्मी पापा की मैरिज एनिवर्सरी को लेकर वीडियो बनाया जिसमें उन्होंने पूरी तैयारी को लेकर वीडियो बनाया है। जिसमें वह शॉपिंग मॉल जाती है। इस वीडियो को करीब एक डेढ़ मिलियन से ज्यादा लोगों ने यूट्यूब पर देखा है। बिंदास काव्या को उनकी आवाज के लिए लोग काफी पसंद करते हैं और उनके ब्लॉगिंग को शेयर भी करते हैं

ये भी पढ़ें : Bhopal : पति की हत्या करने वाली पत्नी को कोर्ट ने सुनाई सजा, अब सलाखों के पीछे कटेगी पूरी जिंदगी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+