पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद बड़ी कार्रवाई, 8 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
Amroha news, अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के मंडी धनोरा थाने में चार दिन पहले हिरासत में लिए गए युवक बालकिशन की मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर हत्या कर आरोप लगाते हुए एसडीएम धनोरा की गाड़ी की तोड़फोड़ की और जमकर हंगामा काटा। इस मामले में पब्लिक के गुस्से को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वारदात के समय थाने में ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर सहित 8 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है और एसडीएम अमरोहा को जांच के लिए अनुरोध पत्र भेजा गया है।

आपको बता दें कि अमरोहा जनपद के धनोरा थाने की पुलिस चार दिन पहले इको गाड़ी चोरी के मामले में बालकिशन नाम के युवक को उठाकर लाई थी और बीते चार दिन से दलित युवक बालकिशन पुलिस हिरासत में था। इसी बीच बीते मंगलवार की रात को अचानक बालकिशन की मौत हो गई जिसकी जानकारी मिलते ही मृतक बालकिशन के परिजनों ने थाने पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।

इस बीच गुस्साए लोगों ने एस डी एम् धनोरा की गाड़ी को भी तोड़ दिया जिसकी लाइव तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई। घंटों चले बवाल के बाद किसी तरह हालात पर काबू पाया गया पर परिजनों ने बालकिशन की मौत को हत्या बताते हुए बालकिशन की हत्या के पीछे पुलिसकर्मियों का हाथ बताया। इस बवाल की जानकारी मिलते ही गुस्साए लोगों को शांत करने के लिए अमरोहा जनपद के पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा ने वारदात के समय थाने में मौजूद थाना अध्यक्ष अरविंद शर्मा, दरोगा मदनपाल, वीरेंद्र राणा सहित आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है और इस पुरे मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी अमरोहा से अनुरोध किया है।
ये भी पढ़ें- यूपी के बाबू और अमीन घूस लेते वीडियो में कैद, देखिए भ्रष्टाचार का नजारा












Click it and Unblock the Notifications