अंजना ओम कश्यप ने उड़ाई खान सर की खिल्ली? फैजल खान पर गिरफ्तारी की तलवार के बीच वायरल हुआ नया वीडियो
Anjana Om Kashyap Khan Sir Controversy: देश में NEET-UG, शिक्षा व्यवस्था और कोचिंग इंडस्ट्री को लेकर चल रही बहस के बीच शुरू हुआ अंजना ओम कश्यप और खान सर का विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों के वीडियो और बयान तेजी से वायरल हो रहे हैं। पहले यह मामला टीवी शो में हुई टिप्पणी और उसके जवाब तक सीमित था, लेकिन अब कानूनी लड़ाई की शक्ल लेता दिखाई दे रहा है।
इस पूरे विवाद में कई अन्य चर्चित शिक्षक भी शामिल हो गए हैं। वहीं, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर 2 करोड़ रुपये के मानहानि मुकदमे ने इस मामले को और ज्यादा चर्चा में ला दिया है। इसी बीच अंजना ओम कश्यप का एक नया वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर बहस और तेज हो गई है।

टीवी शो से शुरू हुआ पूरा मामला
विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब NEET-UG और शिक्षा व्यवस्था पर एक लाइव चर्चा के दौरान टीवी एंकर अंजना ओम कश्यप ने कुछ यूट्यूब आधारित शिक्षकों को लेकर टिप्पणी की। चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि कई "यूट्यूब स्टार टीचर" पढ़ाई से ज्यादा लोकप्रियता, व्यूज और ड्रामा पर ध्यान देते हैं।
ये भी पढ़ें: अंजना ओम कश्यप का खान सर पर तगड़ा पलटवार, ठोका इतने करोड़ का केस कि निकल जाएगी हेकड़ी!
इसी दौरान इस्तेमाल किए गए कुछ शब्दों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया। खासकर "दो कौड़ी के" जैसी टिप्पणी को लेकर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी।
खान सर ने दिया जवाब
हालांकि अंजना ओम कश्यप ने अपने बयान में किसी शिक्षक का नाम नहीं लिया था, लेकिन सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने इसे लोकप्रिय ऑनलाइन शिक्षकों, खासकर खान सर और अन्य प्रतियोगी परीक्षा शिक्षकों की ओर इशारा माना।
इसके बाद खान सर ने सार्वजनिक मंचों और अपने वीडियो के जरिए प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मीडिया की कार्यशैली पर सवाल उठाए और कहा कि मीडिया संस्थानों को पहले अपनी रिपोर्टिंग पर ध्यान देना चाहिए। खान सर का वह बयान भी काफी वायरल हुआ जिसमें उन्होंने 2000 रुपये के नोट में कथित चिप वाली पुरानी रिपोर्टिंग का जिक्र करते हुए मीडिया पर तंज कसा था। साथ ही उन्होंने दलाली और तलवे चाटने जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया ।
अब दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
इस विवाद के बीच अब कानूनी कार्रवाई भी शुरू हो गई है। 'आजतक' की मैनेजिंग एडिटर अंजना ओम कश्यप और TV Today Group की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट में 2 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दायर किया गया है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया और विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां और आरोप लगाए गए, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा।
आठ लोगों को बनाया गया पक्षकार
दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में खान सर, अभिनव सर, बबीता त्यागी समेत कुल आठ लोगों को पक्षकार बनाया गया है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित कुछ वीडियो और बयानों के जरिए उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है। इसी आधार पर कोर्ट से हस्तक्षेप की मांग की गई है।
वायरल हो रहा अंजना ओम कश्यप का वीडियो
इसी बीच अंजना ओम कश्यप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में वह कहती नजर आ रही हैं, "शराफत और तहजीब के नकाब ओढ़ कर बैठे थे, हवा जरा सी तेज क्या हुई सबके किरदार बेपर्दा हो गए।"
यह वीडियो उनके चर्चित शो 'ब्लैक एंड व्हाइट' का एक हिस्सा बताया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर लग रहे अलग-अलग मतलब
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी अलग-अलग तरह से व्याख्या की जा रही है। कई यूजर्स का दावा है कि यह टिप्पणी खान सर और उन अन्य शिक्षकों की ओर इशारा हो सकती है जिन्होंने हाल के दिनों में अपने वीडियो के जरिए अंजना ओम कश्यप की आलोचना की थी।
हालांकि वीडियो में किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे मौजूदा विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। इसी वजह से यह क्लिप लगातार वायरल हो रही है और दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच बहस जारी है।
ये भी पढ़ें: खान सर का अस्पताल होगा सील? लोगों के साथ हो रहा था खेला, बस 15 दिनों में बंद होगा हॉस्पिटल?












Click it and Unblock the Notifications