FIFA वर्ल्ड कप से पहले बड़ा विवाद, अमेरिका में इराकी स्टार फुटबॉलर हिरासत में, क्या थी गलती

FIFA World Cup: फुटबॉल इतिहास के सबसे बड़े महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से ठीक पहले एक बड़ा विवाद सामने आया है। संयुक्त मेजबान अमेरिका के शिकागो एयरपोर्ट पर उतरते ही इराकी राष्ट्रीय टीम के मुख्य खिलाड़ी आयमेन हुसैन को सुरक्षा अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया। इस घटना ने टूर्नामेंट की सुरक्षा और इमिग्रेशन नीतियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मैराथन पूछताछ के बाद मिली एंट्री

शिकागो के ओ'हारे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने इराकी स्ट्राइकर को रोककर लगभग 7 घंटे तक कड़ी पूछताछ की। इस दौरान उनके व्यक्तिगत फोन और दस्तावेजों की भी गहन जांच की गई। लंबी प्रक्रियाओं और जांच के बाद आखिरकार हुसैन को देश में प्रवेश की अनुमति दी गई, जिससे इराकी फुटबॉल प्रशंसकों ने राहत की सांस ली है।

FIFA 2026
Photo Credit: X (Twitter)

फोटोग्राफर को किया डिपोर्ट

इस पूरे घटनाक्रम में इराकी टीम के आधिकारिक फोटोग्राफर तलाल सलाह को भी 10 घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रखा गया। हालांकि फोटोग्राफर तलाल सलाह को राहत नहीं मिली और अमेरिकी अधिकारियों ने उनके फोन की जांच करने के बाद उन्हें देश में प्रवेश देने से साफ इनकार कर दिया, जिससे इराकी खेमे में नाराजगी है।

इराक के लिए ऐतिहासिक मौका

यह टूर्नामेंट इराक के लिए बेहद भावुक और ऐतिहासिक है, क्योंकि देश ने पूरे 40 साल के लंबे इंतजार के बाद वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया है। आयमेन हुसैन इराक के सबसे बड़े मैच-विनर हैं, जिनके शानदार प्रदर्शन और निर्णायक गोलों की बदौलत ही टीम ने इस वैश्विक मंच पर अपनी जगह पक्की की है।

बढ़ सकता है कूटनीतिक विवाद

अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में हो रहे इस वर्ल्ड कप में इस तरह की घटना खेल भावना पर असर डाल सकती है। फिलहाल अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी या इमिग्रेशन विभाग ने इस सख्त कार्रवाई पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन खेल प्रेमी इस पर लगातार अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+