Odisha Vigilance Raid: नौकरी सरकारी, ठाठ करोड़पति वाले! इंजीनियर के पास मिला करोड़ों कैश और संपत्तियों का जाल

Odisha Vigilance Raid: ओडिशा में भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य के विजिलेंस विभाग (Odisha Vigilance) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक को अंजाम दिया है। आय से अधिक संपत्ति (Disproportionate Assets) के मामले में घिरे कंधमाल जिले के बालीगुड़ा में 'एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसी' (ITDA) के एक सहायक कार्यकारी इंजीनियर (AEE) के ठिकानों पर विजिलेंस विभाग ने शनिवार को एक साथ छापेमारी की।

शनिवार, 6 जून को हुई छापेमारी के दौरान आरोपी इंजीनियर के बैंक लॉकरों और विभिन्न ठिकानों से जो काली कमाई उजागर हुई है, उसे देखकर खुद विजिलेंस अधिकारी भी दंग रह गए। जांच टीम ने अब तक लगभग 2 करोड़ रुपये नगद (कैश) और 300 ग्राम से अधिक सोना बरामद किया है।

odisha-vigilance-raid-govt-engineer-baikuntha-nath-

बैंक लॉकरों में ठसाठस भरे थे नोटों के बंडल

विजिलेंस निदेशक वाई.के. जेठवा (YK Jethwa) ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सहायक कार्यकारी इंजीनियर बैकुंठ नाथ बेहरा (Baikuntha Nath Behera) के खिलाफ अपनी घोषित आय के ज्ञात स्रोतों से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित करने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन पुख्ता इनपुट्स के आधार पर विजिलेंस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।

विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक-भुवनेश्वर के चंद्रशेखरपुर इलाके में आरोपी इंजीनियर की पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड दो बैंक लॉकरों को जब खोला गया, तो अधिकारी हैरान रह गए। लॉकरों के भीतर नोटों के बड़े-बड़े बंडल ठसाठस भरे हुए थे। गिनती करने पर यह रकम करीब 2 करोड़ रुपये निकली। इसी इलाके के एक अन्य लॉकर से 300 ग्राम से अधिक के सोने के कीमती आभूषण भी बरामद किए गए हैं।

4 आलीशान मकान और 13 प्राइम प्लॉट के दस्तावेज मिले

शनिवार सुबह से ही विजिलेंस विभाग ने बैकुंठ नाथ बेहरा और उनके परिजनों से जुड़े कुल 9 ठिकानों पर एक साथ (Simultaneous Raids) छापेमारी शुरू की थी। यह तलाशी अभियान भुवनेश्वर, बालीगुड़ा, बारीपदा और जाजपुर जिले के धर्मशाला सहित कई शहरों में चलाया गया। इस तलाशी के दौरान करोड़ों की चल-अचल संपत्ति के दस्तावेजों का खुलासा हुआ है।

राजधानी भुवनेश्वर के बेहद महंगे और वीआईपी इलाकों में बेहरा के 4 बड़े आलीशान घर मिले हैं। इसके अलावा जाजपुर जिले के पांडुआ में एक दो मंजिला पैतृक आवास का भी पता चला है। जांच टीम ने अब तक इंजीनियर और उनके परिवार के नाम पर दर्ज कुल 13 जमीनों (प्लॉट) की पहचान की है। इनमें से 7 प्लॉट भुवनेश्वर के प्राइम लोकेशन पर हैं, 5 प्लॉट जाजपुर के धर्मशाला में और 1 प्लॉट बारीपदा में स्थित है।

आय से अधिक संपत्ति की जांच तेज

विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि अब बरामद नकदी, सोना और संपत्तियों की तुलना इंजीनियर की घोषित आय से की जाएगी। यदि यह संपत्ति उनकी वैध आय से अधिक पाई जाती है तो उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानूनों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच एजेंसियां बैंक खातों, निवेश, संपत्ति खरीद और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की भी गहन पड़ताल कर रही हैं।

फरवरी में भी हुआ था बड़ा खुलासा

गौरतलब है कि इसी वर्ष फरवरी में ओडिशा विजिलेंस ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी नकदी बरामदगी की थी। उस समय कटक सर्किल के तत्कालीन उप निदेशक (खनन) देबब्रत मोहंती से जुड़े एक फ्लैट से 4 करोड़ रुपये से अधिक नकद बरामद किए गए थे। बाद में उन्हें रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था। अब बैकुंठ नाथ बेहरा के खिलाफ हुई कार्रवाई ने एक बार फिर राज्य में भ्रष्टाचार और अवैध संपत्ति के मामलों को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+