'मैंने हिटलर से प्रेरणा ली', बयान देकर बुरे फंसे तेलंगाना सीएम रेवंत, BJP बोली- कांग्रेस की तानाशाह मानसिकता

Telangana CM Revanth Reddy: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी एक नए विवाद में फंस गए हैं। बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में उन्होंने हिटलर का ज़िक्र करते हुए कहा HYDRAA नाम की प्रेरण उन्‍होंने हिटलर से ली। उन्होंने दावा किया कि हिटलर 'हाइड्रा' शब्द पसंद करते थे।

इतना ही नहीं उन्‍होंने केंद्र सरकार में उत्‍तर भारतीयों के प्रतिनिधित्‍व को लेकर भी ऐसा बयान दिया जिसकी कड़ी आलोचना हो रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी पर तीखा पलटवार किया है।

Telangana CM

क्‍या हैं HYDRAA?

HYDRAA हैदराबाद में अवैध कब्जों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करती है। एजेंसी में 3,000 सेवानिवृत्त जवान तैनात किए गए हैं। यह एक वैधानिक संस्था है। इसकी कमान एक सीनियर आईपीएस अधिकारी के हाथ में है।

'राष्‍ट्रपति, पीएम सब उत्‍तर भारत से'

इसी कार्यक्रम में तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने उत्तर भारत पर बात की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री उत्तर भारत से हैं। हम दूसरे दर्जे के नागरिक बनकर नहीं रहना चाहते हैं। हर राज्य को समान सम्मान और गरिमा मिलनी चाहिए।

भाजपा का पलटवार- ये कांग्रेस की तानाशाही मनासकिता है

बीजेपी ने रेवंत रेड्डी के इन बयानों को खतरनाक और इसे कांग्रेस की तानाशाही मानसिकता बताया। पार्टी ने मुख्यमंत्री से बिना शर्त माफी की मांग की है। विपक्ष का कहना है कि यह सोच अत्यंत परेशान करने वाली है।

बीजेपी का तीखा हमला

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की असली तानासाही सोच है। पूनावाला ने विपक्षी नेताओं को दी गई धमकियों का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा एक बार फिर कांग्रेस की तानाशाही सोच खुलकर सामने आ गई है।

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने भी विरोध जताया है। उन्होंने एक्स पर कांग्रेस की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने रेड्डी के बयान को दमनकारी बताया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए।

CJI Surya Kant के लंदन कार्यक्रम में हुआ जमकर बवाल, आगबबूला हुआ भारत, क्‍या है पूरा मामला
CJI Surya Kant के लंदन कार्यक्रम में हुआ जमकर बवाल, आगबबूला हुआ भारत, क्‍या है पूरा मामला
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+