यूपी के बाबू और अमीन घूस लेते वीडियो में कैद, देखिए भ्रष्टाचार का नजारा
Mainpuri news, मैनपुरी। एक ओर भाजपा सरकार भ्रष्टाचार खत्म करने के बड़े-बड़े वादे कर रही है तो वहीं दूसरी ओर उन्हीं के सरकारी कर्मचारी सरेआम रिश्वत लेते हुए जनता की मेहनत की गाढ़ी कमाई लूटने में व्यस्त हैं। दरअसल पूरा मामला जनपद मैनपुरी की किशनी तहसील का है जहां पर कार्यरत बाबू व अमीन लोगों से किसी भी काम को करने के लिए सरेआम घूस लेते हैं। जिसे आप साफ-साफ वीडियो में देख सकते हैं। किसी ने कैमरे में कैद कर वायरल कर दिया।

इस वीडियो में किशनी तहसील पर तैनात बाबू और अमीन कुछ कागजातो पर दस्तखत करने के लिए एक व्यक्ति से सरेआम घूस ले रहा है। इन्हें किसी की कोई चिंता नहीं। ना ही किसी का डर।
इसी मामले पर जब किशनी उपजिलाधिकारी से बात की तो कैमरे पर बोलने से मना कर दिया। कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है जब वीडियो मिलेगा तब कार्रवाई की जायेगी।
ये भी पढ़ें-जमीन की पैमाइश के लिए लेखपाल ने किसान से ली रिश्वत, वीडियो वायरल












Click it and Unblock the Notifications