वैभव सूर्यवंशी के सामने झुकी BCCI, रातोंरात नियम बदलकर दी अनोखी सुविधा, बाकी सभी खिलाड़ियों को होगी जलन?

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बिहार के युवा बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी के लिए एक बड़ा और अभूतपूर्व कदम उठाया है। बीसीसीआई ने रातोंरात नियम बदलते हुए वैभव सुर्यवंशी को खास छूट प्रदान की है, जो अन्य प्लेयर्स के लिए नहीं है।

बोर्ड ने अपनी पुरानी और सख्त ट्रेवल पॉलिसी में ढील देते हुए वैभव के माता-पिता को उनके साथ इंग्लैंड और आयरलैंड के आगामी दौरे पर जाने की विशेष अनुमति दे दी है। यह फैसला खेल जगत में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

vaibhav sooryavanshi

बोर्ड ने क्यों बदल डाले नियम

​आमतौर पर भारतीय टीम के खिलाड़ी जब भी किसी छोटे विदेशी दौरे पर जाते हैं, तो उनके साथ परिवार को जाने की इजाजत नहीं होती है। लंबे दौरों पर भी बोर्ड केवल पत्नियों और बच्चों को ही कुछ समय के लिए रुकने की अनुमति देता है। लेकिन वैभव की उम्र महज 15 साल है, जिसे देखते हुए बोर्ड ने इस बार कड़ा रुख छोड़ दिया है।

भारतीय चयनकर्ताओं ने वैभव को उनकी शानदार खेल प्रतिभा के कारण सीनियर राष्ट्रीय टीम में शामिल किया है। इतनी कम उम्र में अचानक अंतरराष्ट्रीय स्तर के दबाव और विदेशी माहौल का सामना करना किसी भी किशोर के लिए आसान नहीं होता है। इसी वजह से बीसीसीआई ने माना कि इस नाजुक मोड़ पर उन्हें माता-पिता के मानसिक और भावनात्मक सहयोग की सख्त जरूरत होगी।

धांसू प्रदर्शन का मिला इनाम

​वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में संपन्न हुए घरेलू और फ्रैंचाइजी क्रिकेट में अपने बल्ले से जमकर तबाही मचाई थी। उन्होंने लगातार बेहतरीन पारियां खेलकर न केवल सीनियर टीम का दरवाजा खटखटाया, बल्कि खुद को देश के सबसे होनहार खिलाड़ियों में स्थापित कर लिया। उनके इसी बेजोड़ प्रदर्शन का इनाम उन्हें सीनियर टीम के टिकट के रूप में मिला है।

​श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का यह आगामी दौरा बेहद खास होने वाला है क्योंकि इसमें कई नए चेहरों को आजमाया जा रहा है। भारतीय टीम प्रबंधन वैभव को एक लंबी अवधि के खिलाड़ी के तौर पर देख रहा है। यही वजह है कि मैदान के बाहर भी उनके आराम और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+