100 KM की रफ्तार से आ रही थी ट्रेन, रिक्शा लेकर ट्रैक पर पहुंच गया शख्स और फिर..., देखें VIDEO
अलीगढ़, 11 सितंबर: 'किस्मत अच्छी थी तो बचा गया, नहीं तो शरीर के परखच्चे उड़ जाते है', यूपी के अलीगढ़ से सामने आया एक सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद लोग यही बोल रहे हैं। रेलवे क्रॉसिंग का यह वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। एक सेकेंड की और चूक होती तो रिक्शा चालक आज इस दुनिया में नहीं होता। पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। ट्रेन गुवाहाटी से नई दिल्ली जा रही थी। पुलिस ने रिक्शा चालक को पकड़कर जेल भेज दिया है।

100 KM की रफ्तार से आ रही थी ट्रेन
घटना अलीगढ़ के एक रेलवे क्रॉसिंग की है। सीसीटीवी फुटेज 9 सितंबर का है। एक रिक्शा चालक रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद पटरी पार करने की कोशिश कर रहा था। पटरी के पास पहुंचते ही 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ते हुए ट्रेन वहां से गुजरती है। रिक्शा चालक झटके से पीछे गिर जाता है और रिक्शे के परखच्चे उड़ जाते हैं। रिक्शा चालक के शरीर के भी टुकड़े-टुकड़े हो जाते, लेकिन गनीमत रही कि वह झटके से पीछे की ओर गिर गया।
Recommended Video

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
पूरी घटना क्रॉसिंग पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि क्रॉसिंग बंद होने के बावजूद कुछ लोग रेलवे ट्रैक पार कर रहे हैं। इसी बीच रिक्शा चालक भी ट्रैक को पार करने की कोशिश करता है, तभी ट्रेन आ जाती है। अगर एक सेकेंड भी देर होती तो ट्रेन रिक्शा के साथ साथ रिक्शा चालक को भी रौंदते हुए निकल जाती है। घटना के बाद रिक्शा चालक मौके से भाग गया था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने रिक्शा चालक को भेजा जेल
इस घटना को लेकर अलीगढ़ के आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव वर्मा ने कहा, "हमें इसकी जानकारी मिली थी और रिक्शा चालक वहां से भाग गया था। सूचना मिलते ही हमने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिससे हमें रिक्शा चालक की जानकारी मिली। रिक्शा चालक पकड़ा गया है और उसको जेल भेज दिया गया है। यह ट्रेन गुवाहाटी से नई दिल्ली जा रही थी।"
-
मजहब की दीवार टूटी और उम्र का फासला भी मिटा, शिवम दुबे से इतने साल बड़ी हैं पत्नी अंजुम, चौंका देगी यह जानकारी -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर?












Click it and Unblock the Notifications