पाक मंत्री मलिक के साथ वाकयुद्ध में नहीं उलझना चाहते हैं कृष्णा

कृष्णा का बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले मलिक ने गृहमंत्री पी चिदम्बरम के इस बयान को खारिज कर दिया था कि 26/11 के मुंबई आतंकी हमले में पाकिस्तानी आतंकवादियों को वहां के सरकारी तंत्र की मदद प्राप्त थी। मलिक ने कहा कि आईएसआई दुष्प्रचार अभियान का निशाना रही है। चिदम्बरम ने बयान दिया था कि पाकिस्तान आतंकवादी कृत्यों को प्रायोजित कर रहा है। उनका यह बयान लश्कर ए तैयबा के आतंकवादी अबू जंदल की गिरफ्तारी और उससे पूछताछ की पृष्ठभूमि में आया है।
दरअसल समझा जाता है कि जंदल ने पाकिस्तान में नियंत्रण कक्ष से उन दस आतंकवादियों को निर्देश दिए थे जिन्होंने वर्ष 2008 में मुम्बई पर हमला किया था। चिदम्बरम के बयान के कुछ ही घंटे बाद मलिक ने जंदल की गिरफ्तारी को तवज्जो नहीं देने का प्रयास किया। उन्होंने कहा, अब चीजें स्पष्ट होती जा रही हैं। कौन जानता है कि भारत में किसी के द्वारा स्टिंग ऑपरेशन किया गया हो। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि स्टिंग ऑपरेशन कहने से उनका मतलब क्या है।












Click it and Unblock the Notifications