Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PAK इंफ्लुएंसर का पति कौन है? जिसने 9वीं क्लास की स्‍टूडेंट से रचाई 5वीं शादी, मचा बवाल

Pakistan tiktoker husband married 5th times: पाकिस्तान के चर्चित टिकटॉकर दानिया शाह के पति हकीम शहजाद ने ऐसा कारनामा किया है जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। दानिया शाह के पति हकीम शहजाद ने पांचवीं बार शादी कर ली है और यही शादी उनके लिए बड़ी मुसीबत बन गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नई दुल्हन नौवीं कक्षा की छात्रा है। जैसे ही यह खबर सामने आई, पाकिस्तान के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तीखी बहस और आलोचना शुरू हो गई। लोग हकीम शहजाद पर अपनी बेटी की उम्र की लड़की से शादी करने का आरोप लगाते हुए उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Pakistan tiktoker Dania Shah husband

9वीं कक्षा की स्‍टूडेंट से रचाई 5वीं शादी

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हकीम शहजाद-जिन्हें उनके फैंस के बीच 'हकीम लोहा पार' के नाम से भी जाना जाता है-ने हाल ही में अपनी पांचवीं शादी रचाई है। हालांकि असली विवाद तब शुरू हुआ जब यह दावा किया गया कि उनकी नई पत्नी सिर्फ 9वीं कक्षा की छात्रा है।

नाबालिग से शादी पर भड़के लोग

इस शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई यूजर्स ने इसे नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी के खिलाफ बताते हुए हकीम शहजाद की आलोचना की। फिलहाल इस पूरे विवाद पर हकीम शहजाद की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है।

Pakistan tiktoker Dania Shah husband

शादियों के कारण हकीम शहजाद

पाकिस्तान में कानून के तहत कुछ शर्तों के साथ एक से अधिक शादियां करने की अनुमति है, लेकिन हकीम शहजाद की निजी जिंदगी अक्सर इसी वजह से सुर्खियों में रहती है। उनकी पहली पत्नी का निधन हो चुका है, जबकि बाकी शादियों को लेकर वे लगातार चर्चा में बने रहते हैं।

पाक टिकटॉकर दानिया शाह है चौथी पत्‍नी

उनकी चौथी शादी पाकिस्तानी टिकटॉकर दानिया शाह से हुई थी, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खास पहचान मिली। इस शादी से दंपति का एक बेटा भी है, जिसने उनकी ऑनलाइन लोकप्रियता को और बढ़ाया।

दानिया शाह की निजी जिंदगी भी रही विवादों में

दानिया शाह पहले पाकिस्तानी टीवी होस्ट आमिर लियाकत की पत्नी रह चुकी हैं। आमिर लियाकत के निधन के बाद उन्होंने हकीम शहजाद से दूसरी शादी की थी, जो हकीम की चौथी शादी थी। हालांकि यह रिश्ता भी जल्द ही विवादों में आ गया। शादी के कुछ समय बाद ही हकीम शहजाद ने एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला बयान दिया था कि उन्होंने दानिया शाह से कभी प्यार नहीं किया।

"मैंने दानिया से कभी प्यार नहीं किया" - हकीम शहजाद

एक इंटरव्यू में हकीम शहजाद ने कहा था कि दानिया शाह और उनकी मां कानूनी मदद के लिए उनके पास आई थीं। उन्होंने बताया कि अगर वे उनकी मदद करते रहते, तो लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होने लगतीं।

हकीम के मुताबिक इसी वजह से उन्होंने दानिया शाह से शादी कर ली, लेकिन उनके मन में उनके लिए कोई रोमांटिक भावना नहीं थी। उन्होंने कहा कि उनकी पहले से तीन पत्नियां थीं, इसलिए दानिया के लिए प्यार जैसा कुछ महसूस नहीं हुआ।

'ये लव जिहाद है, मैनेजर ने कर दिया सौदा', कुंभ मेले वाली मोनालिसा ने की शादी, डॉयरेक्‍टर का सनसनीखेज खुलासा
'ये लव जिहाद है, मैनेजर ने कर दिया सौदा', कुंभ मेले वाली मोनालिसा ने की शादी, डॉयरेक्‍टर का सनसनीखेज खुलासा

पांचवीं शादी के बाद फिर सुर्खियों में हकीम

अब पांचवीं शादी की खबर सामने आने के बाद हकीम शहजाद एक बार फिर मीडिया और सोशल मीडिया की चर्चा के केंद्र में हैं। खासकर उनकी नई पत्नी की उम्र को लेकर उठे सवालों ने इस मामले को और ज्यादा विवादित बना दिया है। फिलहाल लोग हकीम शहजाद की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं, जबकि सोशल मीडिया पर यह मुद्दा नैतिकता, समाज और कानून को लेकर नई बहस छेड़ चुका है।

कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम प्रेमी फरमान से शादी रचाई, क्‍या इस्‍लाम धर्म कबूल कर लिया है?
कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम प्रेमी फरमान से शादी रचाई, क्‍या इस्‍लाम धर्म कबूल कर लिया है?
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+