Aadhaar Card Update Rules: UIDAI की चेतावनी, आधार में हर जानकारी बार-बार नहीं बदली जा सकती, क्या है नया नियम?
Aadhaar Card Update Rules: आधार कार्ड आज भारत में सबसे जरूरी पहचान दस्तावेजों में से एक बन चुका है। सरकारी योजनाओं से लेकर बैंकिंग, मोबाइल सिम और कई दूसरी सेवाओं में आधार का इस्तेमाल किया जाता है। देश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी के पास आधार कार्ड है। ऐसे में कई बार लोग अपने आधार कार्ड में फोटो, मोबाइल नंबर, एड्रेस या अन्य जानकारी अपडेट करवाते रहते हैं।
लेकिन बहुत कम लोगों को यह पता होता है कि आधार में कुछ जानकारियां ऐसी भी हैं जिन्हें बार-बार बदलवाने की अनुमति नहीं होती। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार अपडेट को लेकर कुछ सख्त नियम बनाए हैं। इन नियमों के अनुसार आधार कार्ड की कुछ जानकारी जीवन में केवल एक बार ही बदली जा सकती है। इसलिए आधार में किसी भी तरह का बदलाव करवाते समय पूरी सावधानी बरतना जरूरी है।

कई जगह जरूरी हो गया है आधार
आज आधार कार्ड का इस्तेमाल कई जरूरी कामों में किया जा रहा है। स्कूल में एडमिशन, बैंक अकाउंट खोलना, मोबाइल सिम लेना और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार जरूरी दस्तावेज बन चुका है। एयरपोर्ट पर एंट्री के लिए इस्तेमाल होने वाले डिजियात्रा ऐप में भी आधार के जरिए ही लॉगिन किया जाता है। यही वजह है कि आधार में दर्ज जानकारी का सही होना बेहद जरूरी है।
जन्मतिथि बदलने का मिलता है केवल एक मौका
आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि बेहद अहम जानकारी होती है। अगर आधार बनाते समय जन्मतिथि गलत दर्ज हो जाती है, तो उसे ठीक कराने का मौका केवल एक बार ही मिलता है। इस बदलाव के लिए आवेदक को सही दस्तावेज देने होते हैं। इनमें जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट या अन्य मान्य दस्तावेज शामिल हो सकते हैं। एक बार अपडेट हो जाने के बाद दोबारा जन्मतिथि बदलने की अनुमति नहीं मिलती।
दस्तावेजों की जांच के बाद ही होता है अपडेट
UIDAI के नियमों के अनुसार जन्मतिथि बदलने के लिए जमा किए गए दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच की जाती है। जब दस्तावेज सही पाए जाते हैं तभी बदलाव की मंजूरी दी जाती है।
अगर पहली बार अपडेट कराने के बाद फिर से जन्मतिथि बदलने की रिक्वेस्ट की जाती है, तो आमतौर पर उसे स्वीकार नहीं किया जाता। इसलिए आधार बनवाते समय जन्मतिथि की जानकारी सही देना बहुत जरूरी है।
जेंडर अपडेट करने का भी एक ही मौका
आधार कार्ड में दर्ज जेंडर की जानकारी को भी बार-बार बदलने की अनुमति नहीं है। UIDAI के नियम के मुताबिक जेंडर की जानकारी भी पूरे जीवन में सिर्फ एक बार ही अपडेट की जा सकती है। इसलिए अगर किसी कारण से जेंडर की जानकारी बदलवानी हो, तो सही दस्तावेज और पूरी जानकारी के साथ ही आवेदन करना जरूरी होता है।












Click it and Unblock the Notifications