Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Oscars 2026 Best Actress: जेसी बकले ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, संघर्ष और टैलेंट से ऐसे जीता दिल

Oscars 2026 Best Actress: हॉलीवुड की चमक-दमक के बीच कुछ कलाकार ऐसे भी होते हैं जो अपनी असाधारण प्रतिभा और मेहनत से दुनिया का ध्यान खींच लेते हैं। ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं जेसी बकले (Jessie Buckley) जिन्होंने ऑस्कर 2026 में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतकर अपने करियर का सबसे बड़ा मुकाम हासिल किया है।

जेसी बकले ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड
फिल्म 'हैमनेट' (Hamnet) में जेसी बकले के भावनात्मक और दमदार अभिनय ने उन्हें ये प्रतिष्ठित सम्मान दिलाया है। हालांकि यहां तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं था। ये कहानी एक छोटे शहर की लड़की के बड़े सपनों और उसके लगातार मेहनत की है।

Oscars 2026

छोटे शहर से बड़े सपनों की शुरुआत

जेसी बकले का जन्म 28 दिसंबर 1989 को आयरलैंड के काउंटी केरी के किलार्नी शहर में हुआ था। बचपन से ही उन्हें म्यूजिक और एक्टिंग में गहरी रुचि थी। स्कूल के दिनों में ही उन्होंने थिएटर और म्यूजिकल शो में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। उनकी शानदार आवाज और अभिनय क्षमता ने जल्द ही लोगों का ध्यान खींचना शुरू कर दिया था।

Oscars 2026 Best Actor: माइकल बी. जॉर्डन ने जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, TV से शुरू होकर ऑस्कर तक की कहानी
Oscars 2026 Best Actor: माइकल बी. जॉर्डन ने जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, TV से शुरू होकर ऑस्कर तक की कहानी

रिएलिटी शो से मिली पहली पहचान

जेसी बकले को पहली बार बड़ी पहचान साल 2008 में मिली, जब उन्होंने BBC के टैलेंट शो 'I'd Do Anything' में हिस्सा लिया था। इस शो में उनकी गायकी और परफॉर्मेंस ने दर्शकों को प्रभावित किया था और वह इस प्रतियोगिता की रनर-अप बनी थीं। इसी शो के बाद उन्हें थिएटर और अभिनय की दुनिया में कई मौके मिलने लगे थे।

एक्टिंग की पढ़ाई और थिएटर से मजबूत नींव

अपने अभिनय को निखारने के लिए जेसी बकले ने लंदन के प्रतिष्ठित Royal Academy of Dramatic Art (RADA) में प्रशिक्षण लिया। यहां से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने थिएटर, टीवी और फिल्मों में काम करना शुरू किया। उनकी अभिनय शैली और भावनात्मक गहराई ने उन्हें धीरे-धीरे अलग पहचान दिलाई।

फिल्मों और सीरीज से मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

जेसी बकले ने कई फिल्मों और सीरीज में काम किया है, जिनसे उन्हें वैश्विक पहचान मिली है। उनकी कुछ चर्चित फिल्में और शोज में 'वाइल्ड रोज', 'द लॉस्ट डॉटर', 'वुमेन टॉकिंग', 'Chernobyl' और 'फॉर्गो' शामिल हैं। फिल्म 'द लॉस्ट डॉटर' में उनके शानदार अभिनय के लिए उन्हें पहला ऑस्कर नॉमिनेशन भी मिला था।

हैमनेट (Hamnet) से जीता पहला ऑस्कर

-साल 2026 में रिलीज हुई फिल्म 'हैमनेट', जेसी बकले के करियर का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुई है। इस फिल्म में उन्होंने Agnes Hathaway का किरदार निभाया है, जो महान नाटककार William Shakespeare की पत्नी थीं।

-फिल्म में एक मां के दर्द और भावनात्मक संघर्ष को जेसी ने जिस गहराई से पर्दे पर उतारा है, उसने दर्शकों और समीक्षकों दोनों को प्रभावित कर दिया। इसी भूमिका के लिए उन्हें ऑस्कर 2026 में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

संघर्ष, जुनून और सफलता की मिसाल

जेसी बकले का सफर ये दिखाता है कि प्रतिभा और समर्पण किसी भी कलाकार को दुनिया के सबसे बड़े मंच तक पहुंचा सकता है। आयरलैंड के छोटे से शहर से निकलकर हॉलीवुड के सबसे बड़े पुरस्कार तक पहुंचना उनके लिए सिर्फ उपलब्धि ही नहीं बल्कि लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा भी है।

इसे भी पढ़ेंः Oscars 2026 Geeta Gandbhir: डायरेक्टर गीता गांधबीर को नहीं मिला ऑस्कर, भारत के हाथ लगी निराशा
इसे भी पढ़ेंः Oscars 2026 Geeta Gandbhir: डायरेक्टर गीता गांधबीर को नहीं मिला ऑस्कर, भारत के हाथ लगी निराशा
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+