Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'न सीजफायर मांगा, न बातचीत करेंगे', ट्रंप को ईरान की दोटूक! अराघची ने अमेरिका पर लगाए युद्ध शुरू करने के आरोप

US Israel Iran War: पश्चिम एशिया में चल रहा संघर्ष लगातार गंभीर होता जा रहा है और हालात पहले से ज्यादा तनावपूर्ण बनते दिख रहे हैं। अमेरिका और इजराइल की ओर से किए जा रहे हमलों के बीच ईरान भी लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है। मिसाइल और ड्रोन हमलों के कारण पूरे क्षेत्र में डर और अस्थिरता का माहौल है। यह टकराव अब 17वें दिन में पहुंच चुका है और दुनिया की नजरें इस पर टिकी हुई हैं।

इसी बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि ईरान युद्धविराम चाहता है। उन्होंने साफ कहा कि ईरान ने न तो कभी सीजफायर की मांग की है और न ही अमेरिका से किसी तरह की बातचीत का प्रस्ताव रखा है। उनके मुताबिक ईरान अपनी सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाता रहेगा।

US Israel Iran War

सीजफायर की बात को बताया गलत

अमेरिकी मीडिया संगठन सीबीएस न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि ईरान अमेरिका के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि जब तक अमेरिका इस युद्ध को गैरकानूनी मानकर अपना रुख नहीं बदलता, तब तक ईरान पीछे हटने वाला नहीं है। अराघची ने कहा, "हमने कभी सीजफायर नहीं मांगा और न ही बातचीत की मांग की है। जब तक जरूरत होगी, हम अपनी रक्षा के लिए तैयार हैं।"

ये भी पढ़ें: US Israel Iran war: युद्ध से हवा-पानी में घुला जहर, दशकों तक कीमत चुकाएंगे आम लोग, रिपोर्ट में भयावह दावा

ट्रंप ने ईरान पर लगाए आरोप

वहीं दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के विदेश मंत्री के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने कहा कि ईरान अपनी जनता को सही जानकारी नहीं दे रहा और झूठी खबरें फैला रहा है। ट्रंप के मुताबिक ईरान ने दावा किया था कि उसने अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन (CVN-72) पर हमला किया और उसे नुकसान पहुंचाया। लेकिन ट्रंप ने कहा कि ऐसा कोई हमला नहीं हुआ और जहाज को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा।

मीडिया पर भी ट्रंप का निशाना

डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि कुछ अमेरिकी मीडिया संस्थान भी ऐसी खबरें आगे बढ़ा रहे हैं जो पूरी तरह सही नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई मीडिया जानबूझकर गलत जानकारी फैलाता है तो उसे कानूनी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

ईरान ने अमेरिका पर लगाया युद्ध शुरू करने का आरोप

ईरान के विदेश मंत्री ने इस दौरान अमेरिका पर गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि यह युद्ध अमेरिका ने शुरू किया है और ईरान सिर्फ अपनी रक्षा कर रहा है। अराघची के मुताबिक जब तक अमेरिका को यह समझ नहीं आ जाता कि यह युद्ध जीतना आसान नहीं है, तब तक ईरान अपनी कार्रवाई जारी रखेगा। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल अमेरिका से बातचीत करने का कोई कारण नहीं है।

खाड़ी देशों में हमलों का किया बचाव

ईरानी विदेश मंत्री ने खाड़ी क्षेत्र में किए गए हमलों का भी बचाव किया। उन्होंने कहा कि ईरानी सेना केवल अमेरिकी सैन्य ठिकानों और उनके संसाधनों को निशाना बना रही है, किसी दूसरे देश को नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन खाड़ी देशों ने अपनी जमीन पर अमेरिकी सेना को ठिकाने दिए हैं, उन्हीं की वजह से अमेरिका को ईरान पर हमला करने का मौका मिला।

ट्रंप ने समझौते को लेकर क्या कहा?

इससे पहले शनिवार को एनबीसी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन अमेरिका अभी इसके लिए तैयार नहीं है। ट्रंप के अनुसार अगर कोई समझौता होता है तो वह बहुत मजबूत और स्पष्ट शर्तों पर होना चाहिए। उन्होंने यह भी संकेत दिया था कि ईरान को अपने परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह बंद करना पड़ सकता है, तभी किसी समझौते की संभावना बन सकती है।

ये भी पढ़ें: Iran Israel War: खर्ग पर हमले के बाद बढ़ा तनाव, ईरान बोला- 'युद्ध रोकने की हर कोशिश मंजूर'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+