बिहार: कोसी नदी में नाव डूबने से सात बच्चे लापता

उन्होंने बताया कि छोटी नौका पर क्षमता से अधिक करीब 25 लोग सवार हो गए थे, जिसके कारण वह असंतुलित होकर पलट गयी। इसमें सात बच्चे लापता हो गए, जबकि बाकी अन्य तैरकर नदी से सुरक्षित बाहर निकल गए। रहमान ने बताया कि यह दुघर्टना उस समय हुई जब ये लोग बिजैर्न गांव के पश्चिमी टोला में एक श्राद्ध कायर्क्रम में भाग लेने के बाद नौका पर सवार होकर उसी गांव के पूर्वी टोला स्थित अपने घर लौट रहे थे।
उन्होंने बताया कि अनुमंडल अधिकारी (सदर) राजेश कुमार घटना स्थल पर कैंप किए हुए हैं और स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता बच्चों की तलाश जारी है। वह जिंदा है की नहीं इसपर अभी कुछ कह पाना मुश्किल है। किसी ने कोसी नदी के बारे में कहां था कि 'कोसी बनी काल' वास्तव में कोसी नदी इस कथन को वास्तविकता में बदलने से नहीं चुकती।












Click it and Unblock the Notifications