10 सीबीआई अधिकारी सुलझाएंगे सचान मर्डर की गुत्थी

सीबीआई के विशेष निदेशक वीके गुप्ता ने उत्तर प्रदेश का दौरा करते हुए सीबीआई के मामलों की समीक्षा की। उन्होंने न सिर्फ डा. सचान हत्याकाण्ड का जायजा लिया बल्कि उन अन्य मामलों की भी पड़ताल की जिनकी जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है। डा. सचान हत्याकाण्ड की समीक्षा करते हुए श्री गुप्ता ने निर्देश दिया कि जांच में तेजी लायी जाए। उन्होंने कहा कि डा. सचान के शव का पोस्ट मार्टम करने वाली चिकित्सकों की टीम से भी पूछताछ की जाए हो सकता है कि वहां कोई ऐसी जानकारी मिले जिससे इस हत्या के मामले को सुलझाने कुछ आसानी हो।
श्री गुप्ता ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों के भीतर चार अन्य विशेषज्ञ सीबीआई की टीम के साथ जुड़ जाएंगे ताकि मामले की जांच में आसानी हो जाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली से एक मेडिको लीगल टीम प्रदेश के लिए रवाना होगी जो इस मामले में कुछ प्रकाश डालेगी। उन्होंने डा. सचान के परिजनों को विश्वास दिलाया कि हत्याकाण्ड का खुलासा जल्द होगा। ज्ञात हो कि इस हत्याकाण्ड के सिलसिले में सीबीआई टीम ने जेल अधिकारियों से लेकर स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारियों व अधिकारियों से पूछताछ की है।
अभी तक की पूछताछ में इस बात का साफ संकेत मिल गया है कि डा. सचान की हत्या की गयी लेकिन हत्या के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। सीबीआई को ऐसे सबूत मिले जिनके आधार पर वह यह कह सकती है कि एनआरएचएम में घोटाला हुआ लेकिन डा. सचान उस घोटाले की एक छोटी सी कड़ी मात्र हैं ऐसे में यह कहना कि उन्होंने पूरे घोटाले को अंजाम दिया गलत होगा। श्री गुप्ता का कहना है कि अतिरिक्त विशेषज्ञों के टीम में शामिल होने से काफी आसानी होगी तथा जांच में भी तेजी जाएगी। श्री गुप्ता त्रैमासिक दौरे पर लखनऊ आए थे और उन्होंने कई मामलों की समीक्षा की।
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications