Air India-IndiGo के बाद Akasa Air के यात्रियों के लिए टेंशन! 15 मार्च से बढ़ेगा किराया, कितना पड़ेगा असर?
US Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में चल रही लड़ाई की वजह से अब आम आदमी का हवाई सफर महंगा होने जा रहा है। दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी ने एयरलाइन्स कंपनियों का बजट बिगाड़ दिया है। एयर इंडिया और इंडिगो के बाद अब अकासा एयर (Akasa Air) ने भी अपने यात्रियों से 'फ्यूल सरचार्ज' (ईंधन शुल्क) वसूलने का फैसला किया है। 15 मार्च 2026 की रात 12 बजे के बाद से अकासा एयर के टिकट बुक करना आपकी जेब पर भारी पड़ेगा। आइए जानतें हैं आपकी जेब पर इसका कितना असर पड़ेगा?
अकासा एयर ने साफ कहा है कि मिडिल ईस्ट के तनाव की वजह से हवाई जहाज के तेल (ATF) के दाम बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं। इसी बढ़े हुए खर्च को निकालने के लिए कंपनी अब देश के अंदर और विदेश जाने वाली फ्लाइट्स पर ₹199 से लेकर ₹1,300 तक का एक्स्ट्रा चार्ज लेगी।

कैसे तय होगा फ्यूल सरचार्ज
यह चार्ज इस बात पर निर्भर करेगा कि आपकी फ्लाइट कितनी लंबी है। सफर जितना लंबा होगा, आपको उतना ही ज्यादा पैसा देना होगा। कंपनी का कहना है कि वे लगातार तेल की कीमतों पर नजर रख रहे हैं और जरूरत पड़ने पर इसमें बदलाव भी कर सकते हैं।
इंडिगो और एयर इंडिया भी बढ़ा चुके हैं बोझ
किराया बढ़ाने के इस मामले में अकासा अकेली नहीं है। इंडिगो ने तो आज यानी 14 मार्च की रात से ही अपना नया रेट कार्ड लागू कर दिया है। इंडिगो से सफर करने वालों को देश के भीतर कम से कम ₹425 एक्स्ट्रा देने होंगे, वहीं यूरोप जैसे दूर के देशों के लिए यह वसूली ₹2,300 तक पहुंच गई है। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने तो 12 मार्च से ही ₹399 का एक्स्ट्रा चार्ज लेना शुरू कर दिया था।
मिडिल ईस्ट संकट और एयरलाइन्स की मजबूरी
विमानन कंपनियों का कहना है कि उनके पास किराया बढ़ाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था। किसी भी एयरलाइन को चलाने में सबसे बड़ा खर्चा तेल का ही होता है। मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट ने तेल की सप्लाई पर असर डाला है, जिससे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। यही वजह है कि अब कंपनियां अपनी इस बढ़ी हुई लागत का बोझ सीधे यात्रियों पर डाल रही हैं। कल से आप जो भी टिकट बुक करेंगे, उसमें आपको यह बढ़ा हुआ पैसा देना पड़ेगा।
मिडिल ईस्ट में जारी बड़े तनाव और सप्लाई चैन में आई बाधाओं के बीच भारत सरकार ने अपनी तैयारियों को लेकर संसद में बड़ी जानकारी दी है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने साफ किया है कि भारत की स्थिति अन्य पड़ोसी देशों के मुकाबले बहुत मजबूत और सुरक्षित है।
संकट के इस समय में सरकार की क्या है तैयारी?
भारत ने अपनी रणनीति बदलते हुए कच्चे तेल (Crude Oil) की निर्भरता मिडिल ईस्ट से घटाकर अन्य देशों पर बढ़ा दी है। अब भारत का लगभग 70% कच्चा तेल उन रास्तों से आ रहा है जो तनाव वाले इलाके (Hormuz Route) से बाहर हैं। साथ ही, घरेलू गैस (PNG) और गाड़ियों के लिए CNG की 100% सप्लाई जारी रखने का फैसला किया गया है। खाद कारखानों (Fertilizer Plants) को भी प्राथमिकता पर रखा गया है ताकि खेती और किसानों पर कोई असर न पड़े। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पेट्रोल, डीजल और केरोसीन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और सप्लाई चैन सामान्य रूप से काम कर रही है।
LPG का उत्पादन 28% तक बढ़ा
घरेलू रसोई गैस (LPG) की कमी न हो, इसके लिए सरकार ने रिफाइनरियों को आदेश देकर LPG का उत्पादन 28% तक बढ़ा दिया है। अब अमेरिका, कनाडा और रूस जैसे देशों से भी गैस मंगवाई जा रही है। कालाबाजारी रोकने के लिए अब 'डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड' (DAC) को 90% ग्राहकों तक फैलाया जा रहा है, जिससे बिना कोड के सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो सकेगी। इसके अलावा, शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन से पहले दोबारा सिलेंडर बुकिंग पर रोक लगाई गई है ताकि लोग पैनिक में आकर जमाखोरी न करें।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?















Click it and Unblock the Notifications