शहीदों के परिवार को पिछले 20 सालों से खत लिख रहा है ये सिक्योरिटी गार्ड, कारण रुला देगा
देश के सुरक्षा में अपनी जान गंवाने वाले शहीदों के परिवार को एक शख्स पिछले 20 सालों से खत भेजता आ रहा है। गुजरात के सूरत में रहने वाला एक सिक्योरिटी गार्ड सालों से शहीदों के परिवार को खत लिखकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर रहा है।
Recommended Video

सूरत। देश के सुरक्षा में अपनी जान गंवाने वाले शहीदों के परिवार को एक शख्स पिछले 20 सालों से खत भेजता आ रहा है। गुजरात के सूरत में रहने वाला एक सिक्योरिटी गार्ड सालों से शहीदों के परिवार को खत लिखकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर रहा है। जितेंद्र सिंह नाम का ये शख्स इन परिवारों को 20 साल से खत लिख रहा है। इतना ही नहीं, शहीद स्मारक बनाने के लिए वो इनके घरों से मिट्टी भी इकट्ठी कर रहा है।

गुजरात के सूरत में सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाले जितेंद्र सिंह देश के लिए अपनी जान गंवाने वाले शहीदों के परिवार को सालों से खत लिखते आ रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं ये पिछले 20 सालों से कर रहा हूं। वो खुश हैं कि कोई तो उन्हें याद रखता है। मैं जब उनसे मिलता हूं तो 'शहीद स्मारक' बनाने के लिए उनके घर से मिट्टी इकट्ठी करता हूं।' कुमार आगे चलकर शहीदों के लिए एक स्मारक बनाना चाहते हैं, इसलिए वो सभी के घर से मिट्टी इकट्ठा कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: वंडरब्वॉय है ये बच्चा! 11 साल की उम्र में बीटेक-एमटेक छात्रों को देता है कोचिंग
जितेंद्र कुमार ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान कई सैनिकों ने अपने परिवारों को खत लिखे थे, लेकिन वो घर पहुंच पाते उससे पहले ही सैनिक शहीद हो गए। तभी से उन्हें खत लिखने की प्रेरणा मिली। कुमार ने बताया, 'मैं एक बार एक व्यक्ति से बात कर रहा था जिसने अपना बेटा खोया था, उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा लगा कि वो अपने खोए बेटे से बात कर रहे हैं।'
ये भी पढ़ें: सब्जी बेचकर मां ने बेटे को बनाया डॉक्टर, अब उसी गांव में मां के नाम अस्पताल खोलेगा बेटा












Click it and Unblock the Notifications