वंडरब्वॉय है ये बच्चा! 11 साल की उम्र में बीटेक-एमटेक छात्रों को देता है कोचिंग
तेलंगाना के हैदराबाद में एक 11 साल का बच्चा बीटेक और एमटेक के छात्रों को पढ़ा रहा है। ये सुनने में भले ही अजीब लग रहा हो, लेकिन ये एकदम सच है। खुद सातवीं कक्षा में पढ़ रहा ये बच्चा रोज स्कूल के बाज बीटेक और एमटेक के छात्रों को पढ़ाता है।
Recommended Video

हैदराबाद। तेलंगाना के हैदराबाद में एक 11 साल का बच्चा बीटेक और एमटेक के छात्रों को पढ़ा रहा है। ये सुनने में भले ही अजीब लग रहा हो, लेकिन ये एकदम सच है। खुद सातवीं कक्षा में पढ़ रहा ये बच्चा रोज स्कूल के बाज बीटेक और एमटेक के छात्रों को पढ़ाता है। इसके लिए वो कोई फीस नहीं लेता। अभी वो सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के कुल 30 छात्रों को डिजाइन और ड्राफ्टिंग की ट्रेनिंग दे रहा है।

हैदराबाद में रहने वाला 11 साल का मोहम्मद हसन अली अपने से दोगुने उम्र के छात्रों को पढ़ाता है। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला अली बीटेक और एमटेक के छात्रों को डिजाइन और ड्राफ्टिंग सिखाता है। अली ने बताया कि वो पिछले एक साल से छात्रों को पढ़ा रहा है। 'मैं सुबह स्कूल जाता हूं और 3 बजे तक वापस आता हूं। फिर मैं होमवर्क और खेलने के बाद 6 बजे इंस्टीट्यूट में पढ़ाने जाता हूं।' अली सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रोनिक्स के छात्रों को पढ़ाता है।
ये भी पढ़ें: 96 साल की बुजुर्ग अम्मा का कमाल, परीक्षा में हासिल किए 100 में से 98 नंबर
अली ने बताया कि 2020 तक वो 1000 छात्रों को पढ़ाना चाहता है। अली पहले इंटरनेट से खुद पढ़ाई करता है, फिर छात्रों को ट्रेनिंग देता है। बीटेक और एमटेक छात्रों को पढ़ाने के पीछे अली की वजह काफी नेक है।
अली ने कहा, 'मैं इंटरनेट पर एक वीडियो देख रहा था जिसमें भारतीय छात्रों के विदेश में बेकार नौकरी करने के बारे में बताया गया था। तब मैंने सोचा कि हमारे इंजीनियर्स में क्या नहीं है? मैंने पाया कि छात्रों में शुरुआती टेक्निकल और कम्यूनिकेशन स्किल नहीं है।' इसके बाद अली ने खुद इंटरनेट से पढ़ा और फिर छात्रों को पढ़ाना शुरू किया।
Hyderabad: Mohammed Hassan Ali, a class 7 student teaches designing & drafting to 30 civil, mechanical & electrical engineering students, says, 'I've been teaching for the last 1 year. Internet is my learning resource. I don't charge fees as I want to do something for my country" pic.twitter.com/6m4ii5AVwH
— ANI (@ANI) October 31, 2018
ये भी पढ़ें: सब्जी बेचकर मां ने बेटे को बनाया डॉक्टर, अब उसी गांव में मां के नाम अस्पताल खोलेगा बेटा












Click it and Unblock the Notifications