Pahlaj Nihalani Death Reason: निर्माता-निर्देशक पहलाज निहलानी की कैसे हुई मौत? क्या थी उनकी जाति?

Pahlaj Nihalani Death Reason: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि मशहूर फिल्म निर्माता, निर्देशक और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी अब हमारे बीच नहीं रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने गुरुवार, 4 जून 2026 की सुबह मुंबई के नानावती अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है और फिल्म जगत से जुड़े कई लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे हैं।

फिल्म इंडस्ट्री ने खोया एक बड़ा नाम
आपको बता दें कि पहलाज निहलानी लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके जाने से हिंदी सिनेमा ने एक ऐसे शख्स को खो दिया है, जिसने निर्माता, निर्देशक और प्रशासक के रूप में इंडस्ट्री को कई दशक दिए।

Pahlaj Nihalani Death Reason

कई महीनों से लीवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे पहलाज निहलानी

-जानकारी के अनुसार पहलाज निहलानी पिछले कुछ महीनों से गंभीर रूप से बीमार थे। उन्हें लिवर सिरोसिस की समस्या थी, जिसके कारण उनकी सेहत लगातार बिगड़ती जा रही थी। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था लेकिन स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं हो पा रहा था।

Pahlaj Nihalani Death: बॉलीवुड को लगा झटका, निर्माता-निर्देशक और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी की हुई मौत
Pahlaj Nihalani Death: बॉलीवुड को लगा झटका, निर्माता-निर्देशक और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी की हुई मौत

-बताया जा रहा है कि बीमारी की गंभीरता को देखते हुए पहलाज निहलानी को समय-समय पर मुंबई के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर लगातार उनकी हालत पर नजर बनाए हुए थे और बेहतर इलाज के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे थे।

परिवार को थी वापसी की उम्मीद

-करीबी सूत्रों के मुताबिक पहलाज निहलानी का परिवार उनकी सेहत को लेकर आशावादी था। परिवार और फैंसको उम्मीद थी कि वह जल्द स्वस्थ होकर घर लौटेंगे। हालांकि पिछले कुछ दिनों में उनकी स्थिति और नाजुक हो गई थी।

-गुरुवार सुबह उनके निधन की खबर ने परिवार, दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया। उनके जाने के बाद सोशल मीडिया पर भी शोक संदेशों की बाढ़ आ गई है।

डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा था इलाज

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले चार महीनों से पहलाज निहलानी विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में थे। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जयंत बर्वे और उनकी टीम लगातार उनका इलाज कर रही थी। हालत गंभीर होने के कारण पिछले एक महीने के दौरान उन्हें कई बार अस्पताल बदलना पड़ा था। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को स्थिर रखने की भरपूर कोशिश की थी लेकिन आखिरकार वह जिंदगी की इस लंबी लड़ाई को जीत नहीं सके।

क्या थी पहलाज निहलानी की जाति?

-फिल्म निर्माता-निर्देशक और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी सिंधी समुदाय से आते हैं। निहलानी (Nihalani) मुख्य रूप से भारत के सिंधी समुदाय का एक मशहूर उपनाम है। सिंधी समाज किसी एक जाति विशेष से संबंधित नहीं है बल्कि ये एक क्षेत्रीय और भाषाई पहचान है जिसमें ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य सहित विभिन्न हिंदू वर्णों के लोग शामिल हैं।

-'निहलानी' उपनाम की उत्पत्ति और इतिहास सिंधी समाज की व्यापारिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा हुआ है। ये उपनाम संस्कृत के शब्द 'निहाल' से बना है, जिसका अर्थ 'प्रसन्न', 'खुश' या 'समृद्ध' होता है। ये नाम सिंध प्रांत (वर्तमान पाकिस्तान) में रहने वाले व्यापारी परिवारों द्वारा अपनाया गया था।

-ऐतिहासिक रूप से सिंधी हिंदुओं में 'लोहाणा' (Lohana) जैसी व्यापारी जातियां और कबीले हुआ करते थे। इन्हीं समुदायों ने 16वीं से 18वीं शताब्दी के बीच राजस्थान और गुजरात के क्षेत्रों में अपने व्यापारिक केंद्र स्थापित किए थे। ये परिवार अपनी उद्यमशीलता और वाणिज्यिक कौशल के लिए जाने जाते थे

बॉलीवुड में शोक का माहौल

-पहलाज निहलानी के निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। निर्माता, निर्देशक, कलाकार और उनके साथ काम कर चुके कई लोग उन्हें याद कर रहे हैं। हिंदी सिनेमा में उनके योगदान को लेकर सोशल मीडिया पर भी लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

-पहलाज निहलानी सिर्फ एक निर्माता नहीं थे बल्कि वह बॉलीवुड के उन चुनिंदा चेहरों में शामिल थे जिन्होंने फिल्म निर्माण से लेकर फिल्म सर्टिफिकेशन तक कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं।

-पहलाज निहलानी का निधन हिंदी फिल्म जगत के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। उन्होंने अपने लंबे करियर में भारतीय सिनेमा को कई यादगार फिल्में और महत्वपूर्ण योगदान दिए। उनके जाने से इंडस्ट्री का एक ऐसा अध्याय समाप्त हो गया है, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा। इस कठिन समय में फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों की संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+