Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IAS आस्था सिंह: 21 की उम्र में UPSC क्रैक करने से क्या फायदा, कलेक्टर के बाद कौन-कौन से ताकतवर पद मिलेंगे?

Youngest IAS Officer Aastha Singh: आस्था सिंह भारत की सबसे कम उम्र की आईएएस अधिकारी हैं। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 61वीं रैंक हासिल कर यह उपलब्धि अपने नाम की है। कम उम्र में सफलता पाने के चलते उनके पास भारतीय प्रशासनिक सेवा के सर्वोच्च पदों तक पहुंचने की प्रबल संभावना है। उनके समकालीन अधिकारियों की तुलना में उनके अधिक शक्तिशाली पदों तक पहुंचने की संभावना ज्यादा मानी जा रही है।

पंजाब के जीरकपुर स्थित पीरमुछल्ला की रहने वाली IAS आस्था सिंह से पहले अंसार शेख (महाराष्ट्र), रोमन सैनी (राजस्थान) और टीना डाबी (दिल्ली) जैसे नाम सबसे कम उम्र में आईएएस बनने वालों में शुमार रहे हैं। इन सभी ने 21-22 साल की उम्र में UPSC क्रैक किया था। हालांकि, रोमन सैनी ने बाद में आईएएस छोड़कर कोचिंग प्लेटफॉर्म 'Unacademy' की स्थापना की थी।

Youngest IAS Officer Aastha Singh

अब सवाल यह उठता है कि भारतीय सिविल सेवा में सबसे ऊंचा पद कौन सा होता है, और क्या कम उम्र में आईएएस बनने से वहां तक पहुंचना आसान हो जाता है? इस प्रक्रिया को दृष्टि IAS के संस्थापक विकास दिव्यकीर्ति ने अपने एक वीडियो में विस्तार से समझाया है।

यह भी पढ़ें- Youngest IAS: आस्था सिंह ने 21 की उम्र में क्रैक की UPSC, अंसार शेख को पीछे छोड़ बनीं यंगेस्‍ट आईएएस

Minimum age for IAS exam: आईएएस बनने के लिए उम्र की न्यूनतम सीमा क्या है?

विकास दिव्यकीर्ति के अनुसार UPSC की सिविल सेवा परीक्षा के लिए आयु सीमा 21 से 32 वर्ष के बीच होती है। आईएएस बनने के बाद जिला कलेक्टर बनना सामान्य माना जाता है, लेकिन सिविल सेवा में सबसे ऊंचे पदों तक पहुंचने की यात्रा वहीं से शुरू होती है।

IAS to DM promotion timeline: आईएएस बनने के बाद कलेक्टर कब बनते हैं?

UPSC पास करने के बाद अभ्यर्थियों को मसूरी स्थित LBSNAA (Lal Bahadur Shastri National Academy of Administration) में दो साल की ट्रेनिंग दी जाती है। इसके बाद दो साल की फील्ड पोस्टिंग होती है, जिसके बाद आईएएस अधिकारी ADM (अतिरिक्त जिला कलेक्टर) बनते हैं। लगभग 5 वर्षों के अनुभव के बाद उन्हें जिलाधिकारी (DM) के पद पर नियुक्त किया जाता है।

Youngest IAS Officer Aastha Singh

यह भी पढ़ें- Gaurav Kaushal ने UPSC पास करने के 11 साल बाद छोड़ी नौकरी, अब पकड़ेंगे IAS Roman Saini जैसी राह

Aastha Singh IAS collector Age: क्या आस्था सिंह साढ़े 27 की उम्र में कलेक्टर बन जाएंगी?

आस्था सिंह ने यदि 21 वर्ष की उम्र में परीक्षा दी और 22 की उम्र में चयनित हुईं, तो ट्रेनिंग और फील्ड पोस्टिंग मिलाकर लगभग साढ़े 27 की उम्र तक वे कलेक्टर बन सकती हैं। यह सामान्य प्रक्रिया से काफी तेज है।

Youngest IAS Officer Aastha Singh

UPSC Age Limit: यूपीएससी के लिए आयु सीमा व उसका महत्व

यूपीएससी की परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 21 से 32 वर्ष है। ओबीसी वर्ग को 3 साल और अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग को 5 साल की छूट मिलती है। इस कारण कई अभ्यर्थी 35 से 37 वर्ष की उम्र में भी चयनित होते हैं, जिससे वे सिविल सेवा के ऊंचे पदों तक पहुंचने से पहले ही रिटायरमेंट की दहलीज पर पहुंच जाते हैं। इस लिहाज से आस्था सिंह को आयु और समय दोनों का लाभ मिलेगा।

Youngest IAS Officer Aastha Singh

कलेक्टर के बाद क्या पद मिलते हैं?

राज्य कैडर में 14 साल की सेवा के बाद आस्था सिंह संभागीय आयुक्त (Divisional Commissioner) बन सकती हैं, जो 3-4 जिलों के कलेक्टरों की प्रभारी होती है।

संभागीय आयुक्त के बाद केंद्र में पद

लगभग 17 साल की सेवा के बाद वे केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर जाकर संयुक्त सचिव (Joint Secretary) बन सकती हैं। 27 साल की सेवा में अतिरिक्त सचिव और अंततः सचिव बनना संभव हो जाएगा। सचिव का पद भारतीय प्रशासनिक सेवा में सर्वोच्च होता है। इसके बाद योग्य और वरिष्ठ अधिकारी केंद्र में कैबिनेट सचिव या राज्य में मुख्य सचिव भी बन सकते हैं।

Youngest IAS Officer Aastha Singh

उम्र और पदोन्नति का गणित

आईएएस में उच्च पदों तक पहुंचने के लिए इम्पैनलमेंट की प्रक्रिया होती है, जिसमें संबंधित अधिकारी की योग्यता, सेवा रिकॉर्ड, विजिलेंस रिपोर्ट और बाकी मानकों के आधार पर सिफारिश की जाती है। एक शर्त यह भी होती है कि अधिकारी के पास उस रैंक पर पहुंचने के समय कम से कम 2 वर्ष की सेवा शेष होनी चाहिए।

IAS Promotion Chart with Years and Salary

सचिव बनने के लिए कम से कम 29 साल की सेवा जरूरी है, इसलिए अगर कोई 27 वर्ष की उम्र के बाद आईएएस बनता है तो वह सचिव पद तक नहीं पहुंच पाता। आस्था सिंह इस मापदंड को पूरा करती हैं।

Youngest IAS Officer Aastha Singh

IAS Aastha Singh Success Story in hindi आस्था सिंह की सफलता की कहानी

आस्था सिंह ने अपनी यूपीएससी जर्नी Careerwill IAS के यूट्यूब चैनल पर 31 मई 2025 को अपलोड वीडियो में शेयर की। उन्होंने दिल्ली के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से BA (ऑनर्स) अर्थशास्त्र में स्नातक जून 2023 में पूरा किया। इसके बाद जुलाई से UPSC की तैयारी शुरू की। उन्होंने शुरुआत यूपीएससी से नहीं, बल्कि हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) से की थी, जहां उन्हें 31वीं रैंक के साथ अतिरिक्त आबकारी एवं कराधान अधिकारी (AETO) बनाया गया था। लेकिन UPSC में 61वीं रैंक मिलने के बाद उन्होंने वह पद छोड़ दिया और अब LBSNAA में IAS की ट्रेनिंग कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- Success Story: 3 बार UPSC पास करने वाला IAS रवि कुमार सिहाग अब विवादों में, क्या छिन जाएगी नौकरी?

यह भी पढ़ें- IAS छोड़ Unacademy शुरू करने के बाद Roman Saini की जिंदगी कितनी बदली? VIDEO में कही दिल की बात

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+