Roman Saini ने MLA से थप्पड़ खाने के बाद या Unacademy के लिए छोड़ी थी IAS की नौकरी?
Untold Stories of Roman Saini: 22 साल की उम्र में आईएएस बनकर चर्चा में आए रोमन सैनी इस समय India's largest learning platform Unacademy के को-फाउंडर हैं। एक इंटरव्यू में रोमन सैनी ने आईएएस छोड़ने की वजह शेयर की है।

Roman Saini Co Founder Unacademy: रोमन सैनी ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की नौकरी क्यों छोड़ी? इस सवाल का जवाब लोगों ने अपने-अपने तरीके से बनाया जबकि असली वजह खुद रोमन सैनी ने शेयर की है।
दरअसल, चार दिन पहले यूट्यूब चैनल PathFinder पर यूपीएससी के चार टॉपर्स के साथ-साथ जिंदगी निजी, नौकरी और यूपीएससी की तैयारी से जुड़े कई अनुभव शेयर किए। उसी दौरान रोमन सैनी ने आईएएस की नौकरी छोड़ने की वजह को फिर दोहराया।
यूट्यूब चैनल पर राजस्थान कैडर के आईएएस गौरव अग्रवाल, यूपी कैडर के जुनैद अहमद, आईपीएस ऋषभ त्रिवेदी व राघवेंद्र शर्मा के साथ चर्चा में आईएएस की नौकरी छोड़ने को लेकर उड़ी अफवाह के बारे में बताया।

रोमन सैनी ने बताया कि साल 2013 में 18वीं रैंक पाने के बाद मध्य प्रदेश कैडर मिला। कुछ समय भोपाल में पोस्टेड रहा। फिर जबलपुर में सहायक कलेक्टर बना। उसी दौरान आईएएस छोड़कर दोस्त गौरव मुंजाल व हिमेश सिंह के साथ Unacademy की स्थापना की।

रोमन सैनी के अनुसार आईएएस छोड़ने पर उनके बारे में एक अफवाह यह उड़ी कि 'विधायक के साथ मेरा विवाद हो गया और विधायक ने मुझे थप्पड़ मार दिया। उस घटना की वजह से आईएएस की नौकरी छोड़ दी' यह अफवाह पूरी तरह से गलत थी।
इस अफवाह का जवाब उसी समय quora के सवाल पर दे दिया था। तब रोमन सैनी ने लिखा था कि पिछली बार जब मुझे थप्पड़ मारा गया था तो मैं कॉलेज प्रथम वर्ष में था। उस समय पिताजी ने थप्पड़ मारा गया था। इसके अलावा मैं पूरे जीवन में कभी किसी के साथ शारीरिक झगड़े में शामिल नहीं हुआ।

रोमन सैनी ने Quora पर थप्पड़ वाले सवाल के जवाब में यह भी लिखा था कि यदि किसी के पास जानकारी हो। दिनांक, समय, स्थान और मुझे थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति की डिटेल हो तो मुझे जरूर बताएं। जबकि आईएएस नौकरी छोड़ने की वजह Unacademy खोलना था ना कि किसी विधायक से विवाद।
इन अफसरों के साथ की चर्चा
- 1. आईएएस गौरव अग्रवाल, AIR 1 यूपीएससी 2013
वर्तमान पद-निदेशक स्कूल शिक्षा, राजस्थान - 2.आईएएस जुनैद अहमद, AIR 3 यूपीएससी 2018
वर्तमान पद- सीडीओ झांसी, यूपी - 3. आईपीएस ऋषभ त्रिवेदी, AIR 215 यूपीएससी 2021
- 4. आईपीएस राघवेंद्र शर्मा, AIR 340 यूपीएससी 2021

कौन हैं रोमन सैनी?
- रोमन सैनी का जन्म 27 जुलाई 1991 को राजस्थान के जयपुर जिले के कोटपूतली इलाके के गांव रायकरणपुरा में हुआ।
- रोमन सैनी ने पहले प्रयास में यूपीएससी 2013 में 18वीं रैंक हासिल करके मध्य प्रदेश कैडर में आईएएस बने थे।
- साल 2015 में आईएएस की नौकरी छोड़कर दो दोस्तों के साथ मिलकर Unacademy की स्थापना की।
- रोमन सैनी प्रतिभाशाली हैं। महज 16 साल की उम्र में एम्स दिल्ली में डॉक्टर बन गए थे। बतौर जूनियर रेजिडेंट काम किया।
IAS Priti Beniwal Biography: 14 ऑपरेशन के बाद आईएएस बनीं प्रीति बेनीवाल, शादी टूटने का दंश भी झेला












Click it and Unblock the Notifications