वैभव सूर्यवंशी ने 28 छक्कों से जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, एक ही मैच में कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत ने रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। महज 15 साल की उम्र में इस युवा भारतीय बल्लेबाज ने ऐसी पारी खेल दी है, जिसे लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास में लंबे समय तक याद रखा जाएगा। यूएई के खिलाफ मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के मुकाबले में भारत ए के लिए खेलते हुए वैभव ने केवल 53 गेंदों में 204 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी में 28 छक्के और 7 चौके शामिल रहे।

वैभव ने इस दौरान एक के बाद एक कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने पहले 28 गेंदों में शतक पूरा करके लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक जड़ा। इसके बाद अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए 52 गेंदों में दोहरा शतक पूरा कर लिया। इस तरह वह लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। इतना ही नहीं, 28 छक्के लगाकर उन्होंने एक पारी में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

Vaibhav Sooryavanshi

53 गेंदों में 204 रन, 28 छक्कों से मचाई तबाही

यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 249 रन बनाए थे। भारत ए के सामने सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए 250 रन का लक्ष्य था। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरे वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया।

उन्होंने मैदान के चारों ओर बड़े शॉट लगाए और यूएई के गेंदबाजों को कोई राहत नहीं दी। वैभव ने सिर्फ 28 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। इसके बाद भी उनका बल्ला नहीं रुका और उन्होंने 52 गेंदों में 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया। आखिरकार वह 53 गेंदों में 204 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 28 छक्कों के अलावा 7 चौके शामिल थे।

डार्सी शॉर्ट का रिकॉर्ड तोड़ा, एक पारी में लगाए 28 छक्के

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इस पारी में 28 छक्के लगाकर लिस्ट ए क्रिकेट का एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के डार्सी शॉर्ट के नाम था। उन्होंने अपनी पारी में 23 छक्के लगाए थे। वैभव ने 28 छक्के जड़कर इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

भारत ए ने 15 ओवर में हासिल किया लक्ष्य

वैभव की विस्फोटक पारी का असर भारत ए के रन चेज पर भी साफ दिखाई दिया। 250 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने महज 14 ओवर में 7 विकेट से जीत हासिल कर ली। इस बड़ी जीत के साथ भारत ए ने मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

एक ही मुकाबले में सबसे तेज शतक, सबसे तेज दोहरा शतक और एक पारी में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड अपने नाम करना वैभव की असाधारण प्रतिभा को दिखाता है। इतनी कम उम्र में उनकी यह पारी क्रिकेट जगत में चर्चा का बड़ा विषय बन गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+