Gaurav Kaushal ने UPSC पास करने के 11 साल बाद छोड़ी नौकरी, अब पकड़ेंगे IAS Roman Saini जैसी राह
Gaurav Kaushal Mentorship Program: UPSC CSE 2022 के Toppers की सक्सेस स्टोरियों के बीच IDES Gaurav Kaushal (IAS-Allied) ने सिविल सेवा से इस्तीफा दे दिया है। Youtube Channel पर नया प्लान भी शेयर किया है।

Why Gaurav Kaushal Left IAS: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) पास करके नौकरी पाने के बाद अधिकांश लोग उसी में जिंदगी खपा देते हैं, मगर Roman Saini की तरह IAS की नौकरी छोड़ Unacademy जैसा एजुकेशन प्लेटफॉर्म शुरू करने वालों की संख्या गिनती की है। इस कड़ी में नया नाम Gaurav Kaushal का शामिल हो गया है।
तीन दिन पहले नौकरी छोड़ने की घोषणा
यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद 12 साल बाद गौरव कौशल ने रक्षा मंत्रालय की सरकारी छोड़ दी है। इसकी घोषणा अपने यूट्यूब चैनल पर तीन दिन पहले की है। साथ ही गौरव कौशल ने सिविल सेवा छोड़ने के बाद का अपना प्लान भी शेयर किया है।

IDES गौरव कौशल की सर्विस?
गौरव कौशल ने साल 2012 में यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास की थी। इन्हें दूसरी सूची में देशभर में 38वीं रैंक मिली थी। फिर यूपीएससी की ग्रुप A की सर्विस भारतीय रक्षा सम्पदा सेवा (Indian Defence Estates Service ) के अधिकारी बने। पहली हिमाचल प्रदेश के कसौली में सीईओ (रक्षा मंत्रालय) के पद पर हुई। इंडियन डिफेंस एस्टेट सर्विस भारत सरकार में एक सिविल सेवा है। IDES का काम सैन्य भूमि की देखरेख करना और कैन्टोनमेंट बोर्ड की प्रशासनिक व्यवस्था करना होता है।
गौरव कौशल ने सिविल सेवा क्यों छोड़ी?
अपने यूट्यूब चैनल पर सिविल सेवा छोड़ने की जानकारी देते हुए गौरव कौशव ने कहा कि साल 2012 में यूपीएससी की सिविल सेवा पास करने के साथ ही तय कर लिया था कि 'मुझे इस नौकरी में 60 साल उम्र में रिटायर नहीं होना। इससे पहले ही कोई बड़ा कदम उठाऊंगा।
अब सिविल सेवा से इस्तीफा देकर अपने सपने को पूरा करूंगा। मेरा सपना है कि देश के किसी भी कोने में आईएएस, आईपीएस की तैयारी करने वाला अभ्यर्थी किसी भी वजह से अपने आप को बेसहारा महसूस नहीं करे।' मतलब ये है कि गौरव कौशल भी पूर्व आईएएस रोमन सैनी की तरह यूपीएससी की तैयारी करने वालों के लिए कोई एजुकेशन प्लेटफॉर्म ला सकते हैं।

गौरव कौशल ने पहले भी लिए चौंकाने वाले फैसले
- सिविल सेवा छोड़ने का फैसला लेने के बाद गौरव कौशल ने कहा कि 'मैंने अपनी जिंदगी में इससे पहली बार जोखिम भरे बड़े फैसले लिए हैं। उन्हीं में से एक है बिट्स पिलानी से कम्प्यूटर साइंस से बीटेक की पढ़ाई एक साल ही छोड़ना।
- IIT-JEE दो बार पास करने के बाद IIT Dehli में सीट मिलने के बावजूद ज्वाइन नहीं किया। इंजीनियरिंग कॉलेज में प्लेसमेंट का मौका भी छोड़ दिया था।
- SSG CGL पास करने के बाद भी सरकारी नौकरी का मौका आया, मगर ज्वाइन नहीं किया और सात साल की नौकरी करने के बाद सिविल सेवा ही छोड़ दी।

सिविल सेवा छोड़ने के बाद अब क्या करेंगे गौरव कौशल?
गौरव कौशल ने बताया कि सिविल सेवा छोड़ने के बाद वे यूपीएससी की तैयारी करने वालों के लिए मेंटरशिप प्रोग्राम लेकर आए हैं। हालांकि पिछले काफी समय से गौरव कौशल अपने Youtube चैनल के जरिए यूपीएससी की तैयारी करने वालों को मेंटरशिप कर रहे हैं। गौरव कौशल के नाम से एंड्राइड एप्प लॉंच की है। इसमें पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर सीट सीमित हैं।
यह भी पढ़ें: Roman Saini ने MLA से थप्पड़ खाने के बाद या Unacademy के लिए छोड़ी थी IAS की नौकरी?
गौरव कौशल कौन हैं?
- पूर्व सिविल सेवक गौरव कौशल हरियाणा के पंचकूला के रहने वाले हैं। इन्होंने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रनिक्स से इंजीनियरिंग की। पढ़ाई के साथ-साथ यूपीएससी की तैयारी की थी।
- बिना कोचिंग के साल 2012 में यूपीएससी पास की। हिमाचल प्रदेश के कसौली में सीईओ के अलावा चंडीगढ़ व जालंधर डिफेंस इस्टेट ऑफिसर पद पर भी सेवाएं दी।
- वर्तमान में गौरव कौशल इंस्टाग्राम और यू ट्यूब चैनल के जरिए युवाओं को करियर गाइडेंस और टाइम मैनेजमेंट सीखाते हैं। फिट रहने के तरीके और जीवन में आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट भी करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications