लीबिया के पूर्व पीएम का कोरोना वायरस के चलते निधन, गद्दाफी को बेदखल करने में था बड़ा रोल

त्रिपोली। लीबिया की विद्रोही सरकार के पूर्व मुखिया और प्रधानमंत्री रहे महमूद जिबरिल का कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया है। जिबरिल की पार्टी नेशनल फोर्सेज एलायंश ने ही साल 2011 में मुअम्‍मार गद्दाफी के शासन को उखाड़ फेंकने में बड़ी भूमिका अदा की थी। रविवार को काइरो में उनका निधन हुआ है। वह पिछले दो हफ्तों से अस्‍पताल में भर्ती थे। पार्टी का गठन साल 2012 में औपचारिक तौर पर किया गया था।

libya.jpg

जिबरिल ने की थी नाटो सेनाओं की मदद

जिबरिल को काइरो के गनजौरी स्‍पेशलाइज्‍ड अस्‍पताल में 21 मार्च को भर्ती कराया गया था। उन्‍हें कार्डियक अरेस्‍ट के समय अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। तीन दिन बाद उन्‍हें कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। अस्‍पताल के डायरेक्‍टर हीशाम वाग्‍डी ने इस बात की जानकारी दी है। वाग्‍डी ने न्‍यूज एजेंसी एएफपी को बताया, 'रविवार से पहले उनकी हालत में कुछ सुधार होने लगा था लेकिन कुछ ही घंटों बाद उनकी हालत फिर से बिगड़ने लगी।' अल जजीरा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जिबरिल का निधन स्‍थानीय समयानुसार दोपहर दो बजे हुआ। साल 2011 में जब लीबिया में युद्ध की शुरुआत हुई तो उससे पहले तक जिबरिल, गद्दाफी सरकार के आर्थिक सलाहकार थे। इसके बाद जब नाटो फोर्सेज ने लीबिया पर हमला किया और गद्दाफी को सत्‍ता से बेदखल किया गया तो जिबरिल ने नेशनल ट्रांजिशनल काउंसिल यानी एनटीसी की अगुवाई वाली अंतरिम सरकार का जिम्‍मा संभाला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+