Fact Check: PIB ने CBSE छात्रों को किया अलर्ट, रजिस्ट्रेशन फीस और डेट शीट को लेकर चेताया
CBSE छात्रों को अलर्ट करते हुए पीआईबी फैक्ट चेक ने रजिस्ट्रेशन फीस और डेट शीट को लेकर चेताया है।

CBSE Fake Website alert: एक फर्जी वेबसाइट के जरिए छात्रों से रजिस्ट्रेशन फीस मांगी जा रही है, जिसको लेकर प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने अलर्ट जारी किया है। सीबीएसई बोर्ड के छात्रों को सचेत करते हुए पीआईबी ने कहा कि वेबसाइट cbsegovt.com फर्जी है और इसका सीबीएसई से कोई लिंक नहीं है। इस वेबसाइट के जरिए छात्रों से आगामी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए सीबीएसई रजिस्ट्रेशन शुल्क की मांग की जा रही है।
पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने ट्विटर हैंडल पर वेबसाइट का स्क्रीनशॉर्ट जारी करते हुए लिखा- बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने के लिए छात्रों से फर्जी वेबसाइट (https://cbsegovt.com) पर रजिस्ट्रेशन फीस की मांग की जा रही है। इसका बोर्ड से कोई संबंध नहीं है। सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट "http://cbse.gov.in" है।
इससे पहले एक और ट्वीट करते हुए पीआईबी फैक्ट चेक ने फर्जी सीबीएसई डेट शीट 2023 के बारे में छात्रों को अलर्ट किया था। पीआईबी ने लिखा कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं (2023) के लिए एक कथित डेट शीट सोशल मीडिया पर घूम रही है। यह डेटशीट फर्जी है।
बता दें कि ना तो किसी तरह से सीबीएसई ने रजिस्ट्रेशन फीस के लिए कोई दूसरी वेबसाइट बनाई है और ना ही अभी तक बोर्ड एग्जाम की डेट शीट जारी की है। पीआईबी ने बताया सीबीएसई बोर्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर डेटशीट अपलोड करेगा।
मालूम रहे कि सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट सिर्फ cbse.gov.in. है। ऐसे में किसी भी तरह की जानकारी के लिए स्टूडेंट्स इसी वेबसाइट पर विजिट करें। इसके अलावा किसी और माध्यम से मिली जानकारी पर बिल्कुल भी भरोसा ना करें। इसके अलावा सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने सीबीएसई 10वीं और 10वीं बोर्ड के प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट शीट जारी कर दी है। नोटिस के अनुसाप सीबीएसई बोर्ड की इंटरनल प्रैक्टिकल परीक्षाएं 01 जनवरी 2023 से शुरू होंगी।

Fact Check
दावा
cbsegovt.com वेबसाइट के जरिए छात्रों से रजिस्ट्रेशन फीस की मांग की जा रही है।
नतीजा
पीआईबी फैक्ट चेक ने इस वेबसाइट को फर्जी बताते हुए छात्रों को अलर्ट किया।












Click it and Unblock the Notifications