Ghulam Nabi Azad Congress में दोबारा शामिल होंगे, अटकलों में कितनी सच्चाई, Fact Check में जानिए
गुलाम नबी आजाद क्या कांग्रेस में शामिल होंगे ? इस सवाल का सीधा जवाब नहीं है। इन सियासी अटकलों के बीच फैक्ट चेक में जानिए क्या आजाद दोबारा कांग्रेस में शामिल होंगे।

क्या कांग्रेस Ghulam Nabi Azad के दोबारा पार्टी में शामिल होने की अफवाह फैला रही है ? शुक्रवार को ऐसी बातों के सामने आने के बाद कांग्रेस पर अफवाह फैलाने के आरोप लगे। वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के फिर से कांग्रेस में शामिल होने की बात में कितना दम है ? जानिए इस फैक्ट चेक में।
आजाद ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने के बाद नई पार्टी बनाई है। कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच कांग्रेस और आजाद दोनों ट्विटर ट्रोल्स के निशाने पर भी आए। आलोचनाओं के बीच आजाद पहले मौन साधे दिखे, लेकिन फिर जवाब भी दिया। कांग्रेस पार्टी में फिर से शामिल होने की खबरों को आजाद ने फर्जी करार दिया। बता दें कि आज़ाद 52 साल तक कांग्रेस पार्टी के साथ रहे, लेकिन शीर्ष नेतृत्व के बारे में चिंताओं के कारण आजाद ने कांग्रेस से अलग होने का ऐलान किया था।
मनोबल गिराने का षड्यंत्र कर रही कांग्रेस
गुलाम नबी आजाद ने सिलसिलेवार ट्वीट में कांग्रेस में वापसी से जुड़ी फर्जी खबरों का खंडन किया। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी में मेरे फिर से शामिल होने के बारे में एएनआई संवाददाता की कहानी देखकर स्तब्ध हूं। दुर्भाग्य से कांग्रेस पार्टी के नेताओं का एक धड़ा अभी भी इस तरह की कहानियां गढ़ रहा है। आजाद ने आरोप लगाया, मेरे नेताओं और समर्थकों का मनोबल गिराने के लिए कांग्रेस पार्टी ऐसा कर रही है।
आजाद बोले- कांग्रेस में वापसी की बात में दम नहीं
आजाद ने कहा, कांग्रेस पार्टी और उसके नेतृत्व के प्रति मेरे मन में कोई दुर्भावना नहीं है, हालांकि मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि वे ऐसी बातें करने वाले लोगों से अपनी आदतों से बाज आने को कहें। आजाद ने एक अन्य ट्वीट में कहा, मैं एक बार फिर जोर देकर कहना चाहता हूं कि यह कहानी पूरी तरह निराधार है।
आजाद पर निशाना : कांग्रेस ने पत्रकारों को पैसे दिए ?
बता दें कि विगत सितंबर में, एक रिपोर्ट आई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि कांग्रेस के नेता पार्टी के पूर्व सदस्य गुलाम नबी आज़ाद पर हमला करने के लिए पत्रकारों को पैसों का भुगतान कर रहे थे।
Recommended Video
52 साल बाद टूटा कांग्रेस से नाता
आजाद कांग्रेस पार्टी के नेताओं के कथित जी-23 समूह में शामिल थे। कांग्रेस में रियलिटी चेक की कमी पर इशारा करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की थी। इसके बाद आजाद को पार्टी की अनुशासनात्मक समिति से बाहर कर दिया गया। पंजाब चुनाव 2022 के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में भी आजाद का नाम शामिल नहीं था। तमाम उतार-चढ़ाव के बीच आजाद ने 52 साल बाद कांग्रेस पार्टी से नाता तोड़ने का ऐलान किया था।

Fact Check
दावा
क्या कांग्रेस में दोबारा शामिल होंगे गुलाम नबी आजाद ?
नतीजा
आजाद ने पुष्टि की है कि यह खबर फर्जी है और कांग्रेस में फिर से शामिल होने का उनका कोई इरादा नहीं है।
Rating
-
वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया -
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
Balen Shah Caste: पिता मधेशी और मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह, इंटरनेट पर क्यों हो रहा विवाद? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
LPG Gas Price Today: आज आपके शहर में कितने बढ़े एलपीजी गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें कीमत -
LPG के बाद क्या पेट्रोल पर भी संकट? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब -
'4 बच्चों के लिए सही पति की मार, जबरन मुस्लिम बनाया', कौन हैं Sayali Surve, जिनकी हुई हिंदू धर्म में वापसी? -
Guru Margi 2026: गुरु हुए मार्गी, बदलने वाली इन 4 राशियों की किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे -
Rabi Lamichhane Caste: ब्राह्मण या क्षत्रिय? किस जाति से हैं नेपाल के भावी डिप्टी PM रवि लामिछाने -
ईशान किशन ने गाड़ा झंडा, करियर की बेस्ट ICC रैंकिंग से हिलाया पाकिस्तानी का सिंहासन, टॉप 10 में भारत का दबदबा












Click it and Unblock the Notifications