Jharkhand में छात्रों के लिए नई इंटर्नशिप योजना, गांवों में जाकर काम सीखने का मौका, मिलेंगे इतने रुपये
Jharkhand New Internship: झारखंड सरकार ने कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को जमीनी स्तर की समस्याएं समझाने और समाज के करीब लाने के लिए एक अनोखी योजना की शुरुआत की है। अब राज्य के हजारों छात्र सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि गांवों में जाकर वहां के लोगों से मिलेंगे, उनकी ज़रूरतों को जानेंगे और नवाचार (innovation) के जरिए कुछ नया सीखने और करने की कोशिश करेंगे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में "झारखंड ग्रासरूट इनोवेशन इंटर्नशिप योजना" को मंजूरी मिल गई है। यह योजना राज्य के युवाओं को न केवल सामाजिक समझ विकसित करने का मौका देगी, बल्कि उन्हें इंटर्नशिप के दौरान मेहनत के लिए वित्तीय सहायता भी दी जाएगी।

इस इंटर्नशिप का मकसद है छात्रों को गांवों से जोड़ना, वहां की परंपराओं, नवाचारों और स्थानीय ज्ञान को समझने का अवसर देना और भविष्य में समाज के लिए उपयोगी बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाना। इसके तहत कॉलेजों में पढ़ने वाले 17,380 छात्र-छात्राओं को गांवों में जाकर इंटर्नशिप करनी होगी।
ये भी पढ़ें: UP Board Result 2025 Date-Time: यूपी बोर्ड रिजल्ट की डेट फाइनल? चेक करें कब जारी किया जाएगा परिणाम
इंटर्नशिप के लिए मिलेंगे 10,000 रुपये
इस योजना के तहत छात्र-छात्राओं को गांवों में आठ हफ्ते की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए उन्हें दो किस्तों में कुल 10,000 रुपये दिए जाएंगे। यह इंटर्नशिप गर्मी की छुट्टियों के दौरान कराई जाएगी ताकि पढ़ाई पर असर न पड़े।
हर पंचायत में होंगे चार प्रशिक्षु
राज्य की 4345 पंचायतों में नवाचार (Innovation) और स्थानीय जरूरतों की पहचान के लिए छात्रों के चार-चार के समूह बनाए जाएंगे। इनका मकसद गांवों में हो रहे छोटे-छोटे नवाचारों को समझना और उन्हें आगे बढ़ाना होगा।
गांवों की समस्याएं समझने का मौका
इंटर्नशिप का उद्देश्य गांवों के ज्ञान, परंपराओं और समस्याओं को समझना है। इससे छात्रों को जमीनी स्तर पर समाज की ज़रूरतें जानने का मौका मिलेगा और इनोवेशन के लिए नई सोच पैदा होगी।
टीजीटी-पीजीटी की नियुक्ति पर ब्रेक, अब आएंगे 'माध्यमिक आचार्य'
राज्य सरकार ने टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों की नई नियुक्तियों पर रोक लगा दी है। इसके बदले अब माध्यमिक आचार्य के पद सृजित किए जाएंगे। कैबिनेट ने 1373 माध्यमिक आचार्य के पदों को मंजूरी दी है।
8900 पद खत्म, नई व्यवस्था लागू
सरकार ने हाई और प्लस टू स्कूलों के पुराने 8900 पदों को खत्म कर दिया है। अब नए पदों के तहत 510 सरकारी प्लस टू स्कूलों में माध्यमिक आचार्य की नियुक्ति होगी।
वेतनमान में होगा फर्क
नए पदों पर नियुक्त माध्यमिक आचार्य को सातवें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-6 में वेतन मिलेगा, यानी ₹35,400 से ₹1,12,400 के बीच। इसके मुकाबले टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों को इससे ज्यादा वेतन मिलता है।
ये भी पढ़ें: UP Board Result 2025: इस दिन आएंगे यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम, तय हो गई तारीख! चेक करें अपडेट












Click it and Unblock the Notifications