UP Board Result 2025 Date-Time: यूपी बोर्ड रिजल्ट की डेट फाइनल? चेक करें कब जारी किया जाएगा परिणाम
UP Board Result 2025 Date-Time: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे जारी कर सकता है। इन नतीजों का इंतजार राज्यभर के लाखों छात्र-छात्राएं और उनके परिवार बेसब्री से कर रहे हैं। इस साल परीक्षा में शामिल हुए छात्रों की संख्या 50 लाख से ज्यादा थी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, परीक्षा की कॉपियों की जांच पूरी की जा चुकी है और ऐसा माना जा रहा है कि रिजल्ट की घोषणा जल्द ही की जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि 20 अप्रैल के आसपास रिजल्ट जारी किया जा सकता है। एक बार रिजल्ट तैयार हो जाने के बाद इसे यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड किया जाएगा।

24 फरवरी से 12 मार्च तक हुए थे एग्जाम
इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक राज्यभर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। यूपी बोर्ड ने इस बार नकल पर रोक लगाने और निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए निगरानी और मूल्यांकन की सख्त व्यवस्था की थी।
ये भी पढ़ें: UP बोर्ड रिजल्ट से पहले छात्रों को गलती सुधारने का मौका! परिणाम से पहले चेक कर लें ये जरूरी नोटिस
पिछले सालों में पास प्रतिशत में उतार-चढ़ाव
पिछले 10 सालों में 12वीं के रिजल्ट में कई बदलाव देखने को मिले हैं। 2021 में जब परीक्षा नहीं हुई और आंतरिक मूल्यांकन से रिजल्ट बना, तब 97.88% छात्र पास हुए थे। लेकिन इसके बाद जैसे-जैसे पारंपरिक परीक्षा प्रणाली लौटी, पास प्रतिशत में गिरावट आई। 2023 में यह 75.52% था, जबकि 2024 में थोड़ा सुधार होकर 82.60% तक पहुंचा।
लड़कियां फिर रहीं आगे
पिछले कई सालों से लड़कियां बोर्ड परीक्षा में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। 2024 में 88.42% लड़कियां पास हुई थीं जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 77.78% था। इस लगातार अंतर को देखते हुए अब लिंग आधारित शैक्षिक सहायता पर चर्चा तेज हो गई है।
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र इसे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं
- "High School (Class 10) Result 2025" या "Intermediate (Class 12) Result 2025" लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर और स्कूल कोड (एडमिट कार्ड से) दर्ज करें
- सबमिट पर क्लिक करें
- अपना रिजल्ट स्क्रीन पर देखें और मार्कशीट डाउनलोड करके सेव कर लें
रिजल्ट से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए छात्र यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर विजिट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Karnataka PUC Result: अमूल्या कामत ने मारी KSEAB रिजल्ट में बाजी, कैसा रहा इस साल का पास प्रतिशत?












Click it and Unblock the Notifications