UP Board Result 2025: इस दिन आएंगे यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम, तय हो गई तारीख! चेक करें अपडेट
UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए अप्रैल का महीना बेहद अहम होने वाला है। परीक्षा खत्म होने के बाद अब हर छात्र यही सोच रहा है कि आखिर रिजल्ट कब आएगा? इस बार राहत की बात ये है कि UP बोर्ड रिजल्ट 2025 तय समय से पहले आने वाला है। न सिर्फ कॉपियों की जांच समय से पहले पूरी कर ली गई है, बल्कि रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
हर साल लाखों छात्र इस दिन का इंतजार करते हैं, क्योंकि यह उनके करियर की दिशा तय करता है। जनसत्ता की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं की जांच तीन दिन पहले ही खत्म हो गई है और 9 अप्रैल से रिजल्ट प्रोसेसिंग शुरू हो गई है।

ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार UP Board 10वीं और 12वीं के नतीजे 20 अप्रैल तक घोषित कर दिए जाएंगे। छात्रों के साथ-साथ उनके माता-पिता और शिक्षक भी अब रिजल्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
ये भी पढ़ें: UP बोर्ड रिजल्ट से पहले छात्रों को गलती सुधारने का मौका! परिणाम से पहले चेक कर लें ये जरूरी नोटिस
इंटरनल मार्क्स की एंट्री 15 अप्रैल तक
बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने छात्रों के इंटरनल मार्क्स की जानकारी 15 अप्रैल तक अपलोड कर दें। इसके लिए एक प्रेस नोट भी जारी किया गया है ताकि स्कूल और बोर्ड के बीच तालमेल बेहतर बना रहे और रिजल्ट प्रक्रिया में कोई रुकावट न आए।
12 मार्च को खत्म हुई थी परीक्षा
इस साल 10वीं की परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च तक हुई थी। इसमें कुल 27,40,151 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। छात्रों को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने जरूरी हैं। हाईस्कूल की OMR शीट की जांच पहले ही पूरी हो चुकी है, जिससे रिजल्ट तैयार करने में तेजी आ रही है।
कहां और कैसे देखें रिजल्ट?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपना परिणाम देख सकेंगे:
- upmsp.edu.in
- upresults.nic.in
- results.gov.in
- upmspresults.up.nic.in
रिजल्ट चेक करने का तरीका
- ऊपर दी गई किसी भी वेबसाइट पर जाएं।
- "UP Board Exam Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट देखें व डाउनलोड करें।
देश के सबसे बड़े बोर्ड एग्जाम में से एक
बता दें कि इस बार 10वीं और 12वीं दोनों क्लास मिलाकर करीब 54 लाख छात्रों ने बोर्ड परीक्षा दी है। ऐसे में यह देश के सबसे ज्यादा इंतजार किए जाने वाले रिजल्ट्स में से एक है।
रिजल्ट के बाद क्या करें?
रिजल्ट देखने के बाद छात्र उसका प्रिंट निकाल सकते हैं और आगे की पढ़ाई या दाखिले के लिए उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर किसी छात्र को नंबरों में गड़बड़ी लगती है तो वह री-चेकिंग के लिए आवेदन भी कर सकता है।
ये भी पढ़ें: Goa Board Result 2025: गोवा बोर्ड 10वीं परीक्षा के आज आएंगे रिजल्ट, ऐसे आसानी से चेक कर सकते हैं परिणाम
-
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications