Aaj Ka Match Kon Jeeta 15 May: LSG vs CSK, लखनऊ-चेन्नई में कौन जीता आज का मैच, किसकी चमकी किस्मत?
Aaj Ka Match Kon Jeeta 15 May: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 62वें मुकाबले में आज यानी शुक्रवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में चेन्नई और लखनऊ के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 187 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस की आतिशी बल्लेबाजी के दम पर मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम कर लिया।
आकाश सिंह ने किया सीएसके के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त (Aaj Ka Match Kon Jeeta 15 May)
मैच की शुरुआत लखनऊ के युवा गेंदबाज आकाश सिंह के नाम रहा। आकाश ने अपनी धारदार गेंदबाजी से चेन्नई के दिग्गज बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने सबसे पहले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (13) को निकोलस पूरन के हाथों कैच कराया। अपना पहला आईपीएल विकेट लेने के बाद आकाश ने एक अनोखे अंदाज में जश्न मनाया; उन्होंने अपनी जेब से एक स्पेशल मैसेज वाली पर्ची निकालकर कैमरे की ओर दिखाई।

कार्तिक शर्मा ने जड़ा अर्धशतक
आकाश यहीं नहीं रुके, उन्होंने संजू सैमसन (20) और उर्विल पटेल (6) को भी पवेलियन भेजकर चेन्नई का स्कोर 3 विकेट पर 45 रन कर दिया। शुरुआती झटकों के बाद युवा कार्तिक शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस ने मोर्चा संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 70 रनों की अहम साझेदारी कर टीम को 100 के पार पहुंचाया। कार्तिक शर्मा ने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्हें मोहम्मद शमी ने ब्रेक दिया, जब उन्होंने ब्रेविस (25) को आकाश सिंह के हाथों कैच कराया। अंत में चेन्नई ने 187 का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।
मार्श की विस्फोटक बल्लेबाजी
188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत तूफानी रही। मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस ने चेन्नई के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। लखनऊ ने 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 124 रन बना लिए थे और मैच पूरी तरह उनकी मुट्ठी में कर लिया। जब मैच चेन्नई के हाथ से निकलता दिख रहा था, तब मुकेश चौधरी ने करिश्मा किया। उन्होंने 135 के कुल स्कोर पर पहले जोश इंग्लिस (36) को आउट कर शतकीय साझेदारी तोड़ी। इसके तुरंत बाद शतक की ओर बढ़ रहे मिचेल मार्श (90) भी रनआउट होकर पवेलियन लौट गए। लखनऊ को तीसरा झटका अब्दुल समद (7) के रूप में लगा।















Click it and Unblock the Notifications