UP News: रायबरेली में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा, मंत्री मनोज पाण्डेय ने दिए अहम निर्देश

उत्तर प्रदेश के मंत्री मनोज पांडे ने विकास कार्यों, कल्याणकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, पीएमएवाई, गौ संरक्षण, जल जीवन मिशन और कानून व्यवस्था का आकलन करने के लिए एक जिला-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। सत्रों में योग्य नागरिकों को लाभ पहुंचाने के लिए पारदर्शिता, समय पर वितरण और समन्वित अंतर-विभागीय कार्रवाई पर जोर दिया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. मनोज पाण्डेय ने शुक्रवार को निरीक्षण भवन में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक कर विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए।

UP Minister Manoj Pandey reviews schemes

मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करने की अपील की।

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्रता सूची पंचायत भवन, राशन दुकानों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्शित की जाए। साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी सूची उपलब्ध कराने को कहा गया। निराश्रित गोवंशों की समस्या पर चिंता जताते हुए उन्होंने विशेष अभियान चलाकर गोवंशों को संरक्षित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नदी किनारे के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में निराश्रित गोवंश दिखाई देते हैं, इसलिए वहां विशेष अभियान चलाया जाए। ग्राम सभा स्तर पर अधिक से अधिक गौशालाओं के निर्माण पर भी जोर दिया गया।

स्वास्थ्य सेवाओं और जल जीवन मिशन की समीक्षा

बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए मंत्री ने स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिए ताकि आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं मिल सकें। जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्माणाधीन सभी पानी की टंकियों का कार्य जल्द पूरा कर उन्हें संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित सर्वे कर राहत पहुंचाने पर भी जोर दिया।

कानून व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश

कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को जनपद में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने जनता से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ईंधन बचत के लिए चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

मंत्री ने ईंधन बचत को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रमुख स्थलों और पेट्रोल पंपों पर पम्पलेट, पोस्टर, स्टीकर और बैनर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं को संबंधित विभाग गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर हल करें।

प्रभावित परिवारों को वितरित की राहत सहायता

बैठक के दौरान मंत्री ने 13 मई 2026 को बेमौसम बारिश, आंधी और तूफान से प्रभावित लोगों को राहत सहायता राशि भी वितरित की। तहसील ऊंचाहार और डलमऊ के कुल 34 प्रभावित लोगों को सहायता राशि प्रदान की गई। मंत्री ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। बैठक में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन चन्द्रा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+