संजू सैमसन या श्रेयस अय्यर? कौन होगा टीम इंडिया का नया टी-20 कप्तान! दिग्गज ने खत्म की बहस

Sanju Samson VS Shreyas Iyer: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने टीम इंडिया के भविष्य की कप्तानी को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। शास्त्री का मानना है कि केरल के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन अब भारतीय टी20 टीम की कमान संभालने के लिए पूरी तरह परिपक्व हो चुके हैं। हाल ही में भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले सैमसन की बल्लेबाजी और कप्तानी के अनुभव ने शास्त्री को प्रभावित किया है।

सूर्यकुमार के बाद संजू का नंबर? (Sanju Samson VS Shreyas Iyer)

आईसीसी (ICC) को दिए एक इंटरव्यू में शास्त्री ने कहा कि हालांकि वर्तमान में सूर्यकुमार यादव टीम का शानदार नेतृत्व कर रहे हैं, लेकिन साल 2028 के वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए भारत को एक नए विकल्प की जरूरत होगी। शास्त्री ने कहा कि संजू सैमसन ने खुद को लीडरशिप की रेस में सबसे आगे खड़ा कर लिया है। राजस्थान रॉयल्स के लिए 5 साल की कप्तानी का अनुभव उनके बहुत काम आएगा।

IPL 2026 Sanju Samson 1

बल्ले से दमदार रहा है संजू का प्रदर्शन

शास्त्री के इस भरोसे के पीछे संजू सैमसन का हालिया प्रदर्शन सबसे बड़ी वजह है। संजू ने पिछले कुछ महीनों में अपनी बल्लेबाजी से आलोचकों के मुंह बंद कर दिए हैं। हालिया टी20 वर्ल्ड कप में संजू प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। उन्होंने 5 पारियों में 321 रन बनाए, जिसमें सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल जैसे बड़े मैचों में लगातार तीन अर्धशतक शामिल थे।

आईपीएल में भी बनाए हैं रन

मौजूदा आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए संजू ने 11 पारियों में 53.75 की औसत से 430 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 169.29 का रहा है, जिसमें दो शतक शामिल हैं। इस साल टी20 क्रिकेट में संजू ने 21 पारियों में लगभग 47 की औसत से कुल 797 रन बनाए हैं। रवि शास्त्री ने स्वीकार किया कि पहले संजू की निरंतरता पर सवाल उठते थे, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है।

शास्त्री के मुताबिक संजू में हमेशा से काबिलियत थी, लेकिन अब उनके खेल में एक ठहराव और परिपक्वता आई है। वर्ल्ड कप के बड़े मैचों में जिस तरह उन्होंने अकेले दम पर भारत को जीत दिलाई, वह उनकी मानसिक मजबूती का प्रमाण है। अब उनके नेतृत्व पर कोई सवालिया निशान नहीं है। लिहाजा श्रेयस अय्यर से पहले संजू सैमसन टी-20 टीम की कप्तानी बनने के दावेदार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+