शुक्र का मंगल की राशि मेष में गोचर 23 मई से, 27 दिन प्रेम संबंधों के लिए श्रेष्ठ
नई दिल्ली, 21 मई। शुक्र को प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण, यौन संबंध का प्रतिनिधि ग्रह माना जाता है जबकिमंगल का स्वभाव उग्र होने के बावजूद वह प्रेम संबंधों में ऊर्जा और जान डालने का कार्य करता है। इसलिए भारतीय ज्योतिष में प्रेम संबंधों, यौन संबंधों और दांपत्य सुख के लिए शुक्र और मंगल दोनों का प्रबल होना आवश्यक माना जाता है। यदि मात्र शुक्र अच्छा हो और मंगल खराब हो तो स्त्री-पुरुषों का यौन जीवन दुखद और असंतुष्ट रहता है।

यही शुक्र 23 मई 2022 को रात्रि में 8.27 बजे मंगल की राशि मेष में प्रवेश करने जा रहा है। शुक्र 18 जून को प्रात: 8.15 बजे तक इसी राशि में रहेगा। ये 27 दिन प्रेम संबंधों, वैवाहिक जीवन, दांपत्य सुख, यौन जीवन के लिए बेहतर रहेंगे। किंतु यहां एक बात यह ध्यान देने वाली है किजिन जातकों की कुंडली में शुक्र या मंगल अतिचारी होंगे, पाप ग्रहों से युत होंगे उन पर इस गोचर का विपरीत प्रभाव भी हो सकता है।
राशियों पर प्रभाव
- मेष : दांपत्य जीवन मधुर होगा। नए प्रेम संबंध प्राप्त होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा संबंध खराब हो सकते हैं।
- वृषभ : विपरीतलिंगी व्यक्ति से लाभ, संबंधों में प्रगाढ़ता, प्रेम संबंध प्राप्त होंगे। स्त्री पक्ष पर धन खर्च करेंगे।
- मिथुन : विपरीतलिंगी व्यक्ति से धन प्राप्त होगा। आकर्षण प्रभाव बढ़ेगा। उन्नति प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
- कर्क : आय के साधन प्राप्त होंगे। नए प्रेम संबंध बनेंगे। संबंधों में पारदर्शी रहना आवश्यक होगा। प्रभावशक्ति बढ़ेगी।
- सिंह : भाग्य प्रबल होगा। पारिवारिक, वैवाहिक जीवन सुखद होगा। मांगलिक प्रसंग आएंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
- कन्या : संबंधों को निभाने के प्रति सतर्क रहें। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताएंगे। लाभ के अवसर आएंगे। धन लाभ।
- तुला : जीवनसाथी से कटुता मिलेगी। दिल को ठेस पहुंचेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्र के प्रति आकर्षित होंगे।
- वृश्चिक : सतर्क रहें, धोखा हो सकता है। अपमानजनक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। लाभ में कमी आएगी।
- धनु : नए प्रेम संबंध बनेंगे। आर्थिक लाभ होगा। विदेश यात्रा के योग हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। आकर्षण बढ़ेगा।
- मकर : आकर्षण प्रभाव में वृद्धि होगी, धन लाभ होगा। प्रेम संबंध प्राप्त होंगे। विपरीतलिंगी से यौन प्रस्ताव प्राप्त होगा।
- कुंभ : धन-संपत्ति लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन मधुर बनेगा। संबंधों में पारदर्शिता रखें। नए रिश्तों को संभालकर रखें।
- मीन : धन लाभ होगा, संपत्ति-वाहन सुख मिलेगा। लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे। प्रभाव बढ़ेगा। नए प्रेम संबंध मिलेंगे।
उपाय
- जिन लोगों की जन्मकुंडली में शुक्र अतिचारी होकर बुरा प्रभाव दे रहा हो वे चांदी की अंगूठी में सफेद जिरकन पहनें।
- जिन लोगों की जन्मकुंडली में मंगल अतिचारी होकर बुरा प्रभाव दे रहा हो वे तांबे की अंगूठी में तिकोना मूंगा पहनें।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications