क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

21 दिसंबर से मंगल का स्वराशि मेष में गोचर, जानिए अच्छा होगा या बुरा?

By Pt. Gajendra Sharma
Google Oneindia News

Mars Transit in Aries: मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष सप्तमी 21 दिसंबर 2020 से मंगल का स्वराशि मेष में प्रवेश होने जा रहा है। मंगल इसी राशि में माघ शुक्ल अष्टमी 20 फरवरी 2021 तक रहेगा। मंगल अपनी राशि मेष में जाकर बलवान हो जाएगा और भाग्य का देवता होने के नाते मेष, वृश्चिक, सिंह, कर्क, धनु और मीन राशि के जातकों का भाग्य खोल देगा। अन्य राशि के जातकों पर भी इसका सूक्ष्म शुभ प्रभाव होगा। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है किमंगल के 62 दिन के इस गोचर में सभी लोगों को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। इस दौरान क्रोध में वृद्धि होगी और आवेश में आकर कई ऐसे कार्य कर बैठेंगे जिन पर आपको बाद में पश्चाताप करना पड़ेगा। इसलिए सतर्क रहें, सावधान रहें।

आइए जानते हैं मंगल के इस गोचर का किस राशि पर कैसा प्रभाव होने वाला है और उन्हें क्या उपाय करना चाहिए-

मंगल का स्वराशि मेष में गोचर, जानिए अच्छा होगा या बुरा?

मेष राशि : इस राशि में मंगल प्रवेश कर रहा है। यह मंगल की अपनी राशि है इसलिए यहां मंगल बलवान हो रहा है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और कई महीनों से अटके हुए कार्यो को गति मिलेगी। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। कार्य-व्यवसाय में शुभ परिणाम मिलेंगे। हालांकिआपके क्रोध में भी बढ़ोतरी होगी। कोई व्यक्ति आपकी बात नहीं मानेगा तो गुस्सा आएगा। रक्त से जुड़ी कोई परेशानी आ सकती है। विशेषकर इस राशि की गर्भवती स्ति्रयों को विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है।
उपाय : संकटों से रक्षा और भाग्य को मजबूत बनाने के लिए तांबे का छल्ला अनामिका अंगुली में धारण करें।

वृषभ राशि : मंगल आपकी राशि के लिए द्वादश भाव में गोचर करेगा। यहां आपको मिलाजुला प्रभाव मिलेगा। खर्च नियंत्रित होंगे, लेकिन आर्थिक मसलों में कुछ गलत निर्णय भी आपसे हो सकते हैं। इस कारण स्वयं पर और दूसरों पर क्रोध करेंगे। इससे मानसिक तनाव पैदा होगा। आपकी दायीं आंख में चोट लगने की आशंका है। मुख संबंधी रोग भी परेशान करेंगे। पारिवारिक जीवन में मतभेद बढ़ेंगे। जीवनसाथी के निर्णय से असहमति होने के कारण विवाद हो सकता है। कार्य-व्यवसाय सामान्य रहेगा।
उपाय : गोचर के दौरान आने वाले सभी मंगलवार के दिन मसूर की सवा सौ ग्राम दाल शिवलिंग पर अर्पित करें।

मिथुन राशि : मंगल आपके एकादश भाव में गोचर करके आय स्थान को प्रभावित करेगा। यहां मंगल बलवान होकर आर्थिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा। आपकी सारी आर्थिक योजनाएं साकार होने जा रही हैं। कार्य-व्यवसाय में लाभ होगा। यहां मंगल आपके छठे भाव का भी स्वामी है, इसलिए रोगों में राहत की संभावना है किंतु शत्रु परेशान करेंगे। आपके काम होने नहीं देंगे, इससे आपको क्रोध आएगा। पारिवारिक जीवन में व्यर्थ की बातों को अनदेखा करने का प्रयास करें। अपना मन सकारात्मक बातों में लगाएं।

उपाय : प्रत्येक मंगलवार को गणेशजी को सिंदूर अर्पित करें और थोड़ा सिंदूर लेकर अपने मस्तक पर लगाएं।

कर्क राशि : मंगल आपके दशम भाव में गोचर करते हुए भाग्य को प्रबल बना रहा है। आजीविका के नए साधन प्राप्त होंगे। नौकरी और व्यवसाय में पूर्ण सफलता के योग हैं। आय में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। नए भूमि, भवन, संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। व्यावसायिक यात्राएं होंगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद उभर सकते हैं। कोई पुराना रोग भी बीच-बीच में परेशान कर सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। व्यर्थ के विवादों में न पड़े अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा।
उपाय : मंगलवार के दिन शिवजी का अभिषेक केसर के दूध से करें।

सिंह राशि : इस राशि के लिए मंगल सबसे अधिक शुभ परिणाम लेकर आने वाला है। यहां मंगल आपके भाग्य भाव में बैठकर भाग्य को प्रबल बना रहा है। 62 दिन के गोचर में आप एक विजेता की तरह उभरेंगे। समस्त कार्यो में सफलता प्राप्त करेंगे। आर्थिक मजबूती विशेषकर कृषि, प्रॉपर्टी ब्रोकिंग, शेयर मार्केट के कार्यो से लाभ होगा। पारिवारिक मतभेद सुलझ जाएंगे और यदि किसी कोर्ट-कचहरी के मामले में उलझे हुए हैं तो उनका निराकरण भी हो जाएगा। क्रोध में नियंत्रण की सलाह आपको भी दी जाती है।
उपाय : प्रतिदिन सूर्य को तांबे के कलश से ताजा जल अर्पित करें। एक लाल पुष्प भी अर्पित करें।

मंगल का स्वराशि मेष में गोचर, जानिए अच्छा होगा या बुरा?

कन्या राशि : आपके लिए मंगल शुभ फलदायक नहीं है। इसलिए सतर्क रहें। शारीरिक और मानसिक रूप से कठिन समय रहेगा। अष्टम में मंगल का गोचर आर्थिक संकट भी पैदा करेगा। कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। नया कार्य-व्यवसाय प्रारंभ करने का सही समय नहीं है। मंगल के इस गोचर के दौरान आपके द्वारा लिए गए सारे निर्णय गलत साबित हो सकते हैं। किसी पारिवारिक सदस्य या अत्यंत करीबी मित्र की मदद से कुछ हद तक मानसिक शांति महसूस करेंगे, लेकिन अत्यंत संभलकर चलने का समय रहेगा 62 दिन।
उपाय : गणेशजी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं। मंगलवार हो हनुमानजी के दर्शन करें।

तुला राशि : सप्तम स्थान में मंगल का प्रवेश आपके दांपत्य जीवन के लिए उत्तम नहीं कहा जा सकता। जीवनसाथी से विवादित स्थितियां बन सकती हैं। यदि पहले से विवाह विच्छेद का केस कोर्ट में चल रहा है तो इसे मंजूरी मिल जाएगी। कुछ कार्यो में रूकावट की संभावना है। इसकी वजह आर्थिक संकट भी हो सकता है। हालांकि साझेदारी के बिजनेस में लाभ होने की संभावना है। पश्चिम दिशा की ओर की जाने वाली यात्राओं में कष्ट हो सकता है। इस दौरान रक्त और मांसपेशियों से संबंधित कोई शारीरिक रोग उभर सकता है।
उपाय : मंगलवार को देवी दुर्गा के सामने तेल का दीपक लगाकर लाल पुष्प अर्पित करें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि : छठे भाव में मंगल का गोचर रोगों से मुक्ति दिलाएगा। शत्रुओं को परास्त करने में सफल हो जाएंगे। बिजनेस और नौकरी में प्रतिस्पर्धियों को पछाड़कर विजेता बनेंगे। ध्यान यह रखना होगा किइन सब सफलताओं के बावजूद आपको घमंड नहीं करना है। खुद को सर्वश्रेष्ठ समझने की भूल न करना, अन्यथा परिणाम पलट भी सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक संकटों का समाधान होगा। स्वयं के भूमि, भवन खरीदने के योग हैं। प्रॉपर्टी के बिजनेस से प्रॉफिट कमाएंगे।
उपाय : मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर के शिखर पर ध्वजा लगवाएं।

धनु राशि : पंचम में मंगल का गोचर और लग्न में शुभ ग्रहों की उपस्थिति के कारण आपके प्रबल भाग्योदय के योग बनेंगे। अब तक किए गए कार्यो का शुभ परिणाम आपको मंगल के इस गोचर के दौरान मिलने वाला है। प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री से लाभ कमाएंगे। कृषि संबंधी कार्यो से लाभ मिलेगा। नया कार्य प्रारंभ करने का सही समय है। लाभ होगा। पारिवारिक स्थिति मजबूत होगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। शिक्षा क्षेत्र में पूर्ण सफलता के योग बन रहे हैं। क्रोध और वाणी पर पूरा नियंत्रण रखें।
उपाय : हनुमानजी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

मकर राशि : मंगल का गोचर सुख स्थान चतुर्थ भाव में होगा। यह समय आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। सुखों में वृद्धि होगी। आय में बढ़ोतरी होगी। नए कार्य, नई नौकरी प्राप्त होगी और इनमें उन्नतिकारक योग बन रहे हैं। यदि आप मशीनरी, ऑटोमोबाइल आदि के कार्यो से जुड़े हुए हैं तो बड़ा लाभ अर्जित करने के योग हैं। पारिवारिक स्थिति बेहतर रहेगी। जीवनसाथी के साथ चल रहा मनमुटाव दूर होगा। साझेदारी से लाभ। बस आपको क्रोध और आवेश में आकर कोई निर्णय नहीं लेना है।
उपाय : मंगलवार के दिन हनुमानजी को हलवे का भोग लगाएं।

कुंभ राशि : भाई-बंधुओं, सगे-संबंधियों से तालमेल बनाकर चलने में ही भलाई है। छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने की आदत छोड़ें। तृतीय स्थान में बैठकर मंगल आपके पराक्रम में वृद्धि करेगा। इससे शत्रुओं को परास्त करने में सफल हो जाएंगे। मुकदमों में जीत हासिल होगी। अच्छे से सोच-विचारकर कार्य करेंगे तो सफलता मिलने में कोई संदेह नहीं रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद दूर करने के प्रयास आपको करने होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कार्य गति पकड़ेंगे।
उपाय : हनुमानजी को प्रत्येक मंगलवार को श्रीफल अर्पित करें।

मीन राशि : आर्थिक तरक्की का मार्ग खुलने वाला है। मंगल आपके धन स्थान में बैठकर भाग्य को प्रबल बनाने जा रहा है। भाग्योदय के योग बनेंगे। भूमि, भवन खरीदने के योग हैं। कार्यो में लाभ, नौकरी में तरक्की, नया बिजनेस प्रारंभ कर सकते हैं। हालांकियहां मंगल का बैठना आपको क्रोधी बना रहा है। आपकी वाणी खराब हो सकती है, पारिवारिक विवादों के कारण भी मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। कुछ संकट अचानक आ सकते हैं, लेकिन सूझबूझ से आप उन्हें सुलझाने में सफल हो जाएंगे। धैर्य रखें, ठंडे दिमाग से विचार करें।
उपाय : मंगलवार को शिवजी का अभिषेक केसर के दूध से करें।

यह पढ़ें:PM Modi Horoscope: साल 2021 क्या लेकर आ रहा है PM नरेंद्र मोदी के लिए?यह पढ़ें:PM Modi Horoscope: साल 2021 क्या लेकर आ रहा है PM नरेंद्र मोदी के लिए?

Comments
English summary
On 21st December 2020, Mars will move to its own sign Aries, concluding its transit in Pisces, read Effects.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X