AI Minister Speech: दुनिया की पहली एआई मंत्री ने संसद में दिया विस्फोटक भाषण, करप्शन मिटाने का बताया प्लान
AI Minister Speech: दुनिया की पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मंत्री डिएला ने संसद में अपना पहला और बेहद असरदार भाषण दिया। अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने 11 सितंबर को उन्हें कैबिनेट में शामिल किया है। रामा ने एआई मंत्री को डिएला नाम दिया है। इसका अर्थ अल्बानिया में सूरज की किरण होता है। उन्होंने कहा था कि सरकार महकमों में टेंडर प्रक्रिया में होने वाले भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने के लिए यह कदम उठाया गया है। डिएला का भाषण पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है।
अल्बानिया की एआई मंत्री का संसद में दिया भाषण सिर्फ तकनीक के भविष्य की झलक है। साथ ही, साफ-सुथरे प्रशासन के लिए टेक्नोलॉजी कितना कारगर हो सकता है, यह भी बताता है। एआई के जरिए भ्रष्टाचार को खत्म करने की उनकी रणनीति ने सभी सांसदों और देशवासियों का ध्यान खींच लिया।

AI Minister Speech: भ्रष्टाचार खत्म करने का किया दावा
एआई मंत्री ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केवल तकनीकी विकास के लिए ही नहीं है। डिएला ने कहा, 'मैं यहां किसी की जगह लेने नहीं आई हूं। मैं सरकारी पारदर्शिता और ईमानदारी को मजबूत करने के लिए तकनीक के इस्तेमाल की बानगी पेश करने आई हूं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एआई सिस्टम के जरिए फाइलों, टेंडर्स और सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ाई जाएगी। इससे किसी को भी घोटाले या रिश्वतखोरी का मौका नहीं मिलेगा।
यह भी पढ़ें: AI Weather Forecast: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बना किसानों के लिए देवदूत, 3.8 करोड़ लोगों की जिंदगी बदल दी!
AI Minister ने ये बड़े ऐलान किए
⦁ एआई मंत्री ने साफ कहा कि एआई डेटा ट्रैकिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग के जरिए घोटाले और घूसखोरी को लगभग असंभव बना देगा।
⦁ सरकारी फंड्स और योजनाओं के वितरण पर एआई आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करने की घोषणा की।
⦁ उन्होंने बताया कि एआई सेक्टर लाखों नई नौकरियों के लिए रास्ता खोलेगा, जिससे युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा।
⦁ आम जनता को भी एआई प्लेटफॉर्म से जोड़ने की योजना है, ताकि लोग सीधे सरकारी प्रक्रियाओं पर नजर रख सकें।
⦁ एआई के गलत इस्तेमाल को रोकने और डेटा प्राइवेसी की सुरक्षा के लिए सख्त कानून लाने का भरोसा।
Artificial Intelligence से पारदर्शी बनेगी शासन व्यवस्था
यह भाषण इस बात का प्रतीक है कि अब दुनिया सिर्फ डिजिटल नहीं हो रही है। ईमानदार और पारदर्शी शासन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जरूरी है। तकनीक और नैतिकता के इस संगम ने संसद में नई बहस को जन्म दे दिया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल सरकारी महकमों से लेकर भविष्य में नेतृत्व के लिए किए जाने के दावे हो रहे हैं। अल्बानिया ने उसकी शुरुआत कर दी है।
यह भी पढ़ें: Gemini AI Image Trend: क्या Gemini से फोटो बनाना है खतरनाक? हो जाइए सावधान, चौंका देगी यह जानकारी












Click it and Unblock the Notifications