IPL 2027 Trade: हार्दिक पंड्या को KKR में लाने के लिए खुद आगे आए SRK, MI के सामने रखी स्पेशल डील?

IPL 2027 Trade Hardik Pandya: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2027) सीजन की शुरुआत से पहले ट्रांसफर मार्केट में हलचल तेज हो गई है। मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के भविष्य को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) इस रेस में सबसे मजबूत दावेदार बनकर सामने है।

हार्दिक को केकेआर में लाने की तैयारी (IPL 2027 Trade Hardik Pandya)

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) का नाम भी हार्दिक से जोड़ा जा रहा था। लेकिन अब केकेआर प्रबंधन मुंबई इंडियंस के कप्तान को अपने पाले में लाने के लिए एक बड़ी ऑल-कैश डील (All-Cash Deal) पर विचार कर रहा है। आईपीएल में इस तरह के बड़े फेरबदल पूरी तरह से पर्स बैलेंस और टीम के विजन पर निर्भर करते हैं।

Hardik Pandya 1

खुद शाहरुख खान ले रहे हैं दिलचस्पी

केकेआर द्वारा साल 2024 में खिताब जीतने के बाद पिछले दो सीजनों (2025 में आठवें और 2026 में सातवें स्थान पर रहना) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। यही कारण है कि फ्रेंचाइजी अब अपनी लीडरशिप और कोर टीम के पुनर्गठन के लिए इस बड़े वित्तीय जोखिम को उठाने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केकेआर के सह-मालिक और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इस बार टीम के प्रदर्शन को सुधारने के लिए व्यक्तिगत रूप से रुचि ले रहे हैं।

टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं शाहरुख

आमतौर पर शाहरुख खान क्रिकेट से जुड़े फैसलों में सीधे तौर पर हस्तक्षेप नहीं करते हैं। पिछले दो सीजनों में टीम के लगातार गिरते ग्राफ को देखते हुए वे संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने प्रबंधन को टीम में ऐसे मैच-विनर खिलाड़ी शामिल करने के निर्देश दिए हैं, जो कप्तानी के साथ-साथ फिनिशर की भूमिका भी निभा सकें। हार्दिक पंड्या जैसे हाई-प्रोफाइल खिलाड़ी को ऑल-कैश ट्रेड के जरिए टीम में शामिल करने के लिए केकेआर को अपने पर्स को खाली करना होगा। इसके लिए फ्रेंचाइजी के पास एक बड़ा विकल्प मौजूद है।

MPL 2026 Record: IPL में नहीं मिला था खरीदार, अब हैट्रिक लेकर चटकाए 6 विकेट! इस गेंदबाज ने बरपाया कहर
MPL 2026 Record: IPL में नहीं मिला था खरीदार, अब हैट्रिक लेकर चटकाए 6 विकेट! इस गेंदबाज ने बरपाया कहर

केकेआर आईपीएल 2026 की मिनी-ऑक्शन में 25.2 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि में खरीदे गए ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को रिलीज कर सकती है। ग्रीन को रिलीज करने से केकेआर के पर्स का एक बहुत बड़ा हिस्सा फ्री हो जाएगा, जिसका सीधा इस्तेमाल हार्दिक पंड्या की ट्रेड वैल्यू को चुकाने के लिए किया जा सकता है।

वैभव सूर्यवंशी की IPL कीमत 35 करोड़ पहुंची, क्या अगले सीजन मिलेगी इतनी रकम, ऋषभ पंत ने पलट दिया गेम
वैभव सूर्यवंशी की IPL कीमत 35 करोड़ पहुंची, क्या अगले सीजन मिलेगी इतनी रकम, ऋषभ पंत ने पलट दिया गेम

जायसवाल के साथ ट्रेड की थी चर्चा

केकेआर से पहले राजस्थान रॉयल्स भी हार्दिक की स्थिति पर नजर बनाए हुए थी। क्रिकेट गलियारों में यशस्वी जायसवाल और हार्दिक के बीच संभावित स्वैप-ट्रेड की अफवाहें भी उड़ी थीं, लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी। हार्दिक पंड्या के आने से केकेआर को एक तेज गेंदबाज ऑलराउंडर, अनुभवी फिनिशर और मजबूत कप्तानी का विकल्प एक साथ मिल जाएगा। हालांकि, मुंबई इंडियंस, केकेआर या खुद हार्दिक पांड्या की ओर से इस प्रशासनिक चर्चा पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Hardik Pandya Trade: पंत के बाद हार्दिक पंड्या भी बदलेंगे IPL टीम? खरीदने की रेस में उतरीं दो चैंपियन टीमें
Hardik Pandya Trade: पंत के बाद हार्दिक पंड्या भी बदलेंगे IPL टीम? खरीदने की रेस में उतरीं दो चैंपियन टीमें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+