Gemini AI Image Trend: क्या Gemini से फोटो बनाना है खतरनाक? हो जाइए सावधान, चौंका देगी यह जानकारी
Gemini-Ghibli AI Image Trends: सोशल मीडिया पर आजकल हर कोई अपनी तस्वीरों को नए-नए AI ट्रेंड्स के जरिए एडिट करता दिख रहा है। कोई अपनी फोटो को साड़ी लुक में देखना चाहता है, तो कोई खुद को घिबली-स्टाइल आर्ट में बदलवा रहा है। यह सब ट्रेंड देखने में भले ही दिलचस्प और आकर्षक लगते हैं। लेकिन इन ट्रेंड्स के पीछे कुछ ऐसे खतरे छिपे हैं जिनके बारे में ज्यादातर लोग अनजान हैं।
AI की बढ़ती ताकत जहां क्रिएटिविटी के नए दरवाजे खोल रही है। वहीं इसका गलत इस्तेमाल डीपफेक, प्राइवेसी लीक और साइबर हैरेसमेंट जैसी गंभीर समस्याओं को जन्म दे रहा है। नए AI इमेज जेनरेटर (जैसे स्टेबल डिफ्यूजन, मिडजर्नी और DALL-E) इतने एडवांस हो गए हैं कि ये असली जैसी तस्वीरें बना सकते हैं।

अगर कोई गलत या अश्लील प्रॉम्प्ट डाले, तो AI उस हिसाब से तस्वीर तैयार कर सकता है। यही वजह है कि नकली और अश्लील इमेज बनाने का ट्रेंड भी तेजी से फैल रहा है। सोशल मीडिया पर जैमिनी की साड़ी वाली ट्रेंड वायरल होने के बाद कई कोट्स और मीम भी वायरल हो रहे हैं। इनमें ये लिखा जा रहा है कि 'जो (जैमिनी) साड़ी पहना सकता है, वो हटा भी सकता है।'
कानून और सख्त नियम
ज्यादातर ऑफिशियल AI टूल्स ऐसे कंटेंट को रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन फिर भी गलत लोग इसका इस्तेमाल कर लेते हैं। किसी की नकली अश्लील तस्वीर बनाना रीवेंज पो र्न, हैरेसमेंट या चाइल्ड एब्यूज की श्रेणी में आता है और इसके लिए सख्त सजा हो सकती है। अगर कोई आपकी असली फोटो को लेकर उसमें गलत बदलाव करता है, तो यह डीपफेक हैरेसमेंट कहलाता है। इससे व्यक्ति की इमेज और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर गहरा असर पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें: क्या आप भी बना रहे Gemini से धड़ाधड़ फोटो, तो हो जाइए अलर्ट, इस लड़की के साथ जो हुआ उसने इंटरनेट को चौंकाया
गूगल जेमिनी ट्रेंड (Google Gemini Trend)
भारत में इन दिनों गूगल जेमिनी का नैनो बनाना AI टूल काफी वायरल है। इसमें लोग अपनी तस्वीरें साड़ी, रेट्रो या चनिया-चोली लुक में एडिट करवा रहे हैं। लेकिन इसके साथ भी प्राइवेसी और सिक्योरिटी का रिस्क जुड़ा है।
- सेफ है अगर: आप ऑफिशियल जेमिनी ऐप/वेबसाइट का इस्तेमाल करते हैं और प्राइवेसी सेटिंग्स को सही से एडजस्ट करते हैं।
- रिस्क है अगर: आप नकली वेबसाइट्स पर फोटो अपलोड करते हैं या गलत प्रॉम्प्ट्स का इस्तेमाल करते हैं।
कई मामलों में फेक वेबसाइट्स जेमिनी के नाम पर लोगों से डेटा चुराने की कोशिश भी कर रही हैं।
घिबली-स्टाइल इमेज ट्रेंड (Ghibli-Style Image Trend)
स्टूडियो घिबली आर्ट स्टाइल में फोटो बदलना भी लोगों को खूब भा रहा है। लेकिन इसमें भी खतरे हैं:
- डेटा सिक्योरिटी: आपकी फोटो कंपनी के सर्वर पर सेव हो सकती है।
- डीपफेक का डर: बिना अनुमति आपके चेहरे का गलत इस्तेमाल हो सकता है।
- कॉपीराइट इश्यू: घिबली का आर्ट स्टाइल कॉपीराइट से सुरक्षित है, और उसका गलत उपयोग विवाद खड़ा कर सकता है।
कैसे बचें इन खतरों से?
- हमेशा ऑफिशियल और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म पर ही फोटो अपलोड करें।
- अपनी संवेदनशील जानकारी किसी भी प्रॉम्प्ट में न डालें।
- AI से बनी तस्वीरें शेयर करने से पहले सोचें कि उनका गलत इस्तेमाल तो नहीं हो सकता।
ये भी पढ़ें: Gemini Chhath Puja Prompt: इन 5 आसान प्रॉम्प्ट से बनाइए छठ पूजा की शानदार तस्वीरें, दिखेगा एकदम रियल












Click it and Unblock the Notifications