Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 26 June: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs आयरलैंड
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 26 June: भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार यानी 26 जून से बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले से अपने नए सफर का आगाज कर रही है। वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद यह भारत की पहली टी-20 सीरीज है। इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव के बाद कप्तानी संभाल रहे श्रेयस अय्यर के नेतृत्व की कड़ी परीक्षा होगी। भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
वैभव सूर्यवंशी पर फैंस की नजरें (Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 26 June)
इस मुकाबले से पहले फैंस का पूरा ध्यान 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर है। यूनाइटेड किंगडम (UK) के कड़े 'सेफगार्डिंग रेगुलेशंस' के तहत 16 साल से कम उम्र के खिलाड़ी होने के कारण वैभव के लिए मैदान पर एक अलग चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई है। यह घटना इस समय क्रिकेट गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पॉल स्टर्लिंग बाहर, लॉर्कन टकर कप्तान
मैच से ठीक पहले आयरिश टीम को कई बड़े झटके लगे हैं। टीम के पांच मैन तेज गेंदबाज जोश लिटिल (स्ट्रेस फ्रैक्चर), मार्क अडायर (एब्डोमिनल), कर्टिस कैंपर (हैंड फ्रैक्चर), बैरी मैकार्थी (एसीएल इंजरी) और जॉर्डन नील (कंधे व पैर की चोट) सीरीज से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं। दिग्गज बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग भी काफ टियर के कारण अनुपलब्ध हैं और उन्होंने नेतृत्व की भूमिका से भी कदम पीछे खींच लिए हैं। उनकी जगह अब लॉर्कन टकर टीम की कमान संभाल रहे हैं। ऐसे में टोंक (राजस्थान) में जन्मे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जय मूंद्रा पर नजरें रहेंगी, जो आयरलैंड की ओर से खेलते हैं।
नितीश रेड्डी की जगह सूर्यांश शेडगे शामिल
चोटिल नितीश कुमार रेड्डी की जगह टीम में शामिल किए गए ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने हाल ही में श्रीलंका में हुई ए-त्रिकोणीय सीरीज में 147 रन बनाने के साथ 2 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा हर्षित राणा, प्रिंस यादव और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाजों के पास खुद को साबित करने का बेहतरीन अवसर होगा।
पिच का मिजाज और हेड-टू-हेड आंकड़े
बेलफास्ट का सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब मैदान आयरलैंड के सबसे ऐतिहासिक स्टेडियमों में से एक है। रिकॉर्ड के मुताबिक इस पिच पर 180 से 190 रन का स्कोर एक मजबूत और विजयी टोटल साबित हो सकता है। सुबह की आंशिक बारिश के कारण पिच में नमी रहने की उम्मीद है, जिससे तेज गेंदबाजों को शुरुआती सीम मूवमेंट मिल सकता है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 9 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 8 मैचों में भारत ने एकतरफा जीत दर्ज की है, जबकि 1 मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जय मूंदड़ा, मैथ्यू होलार्ड।
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।















Click it and Unblock the Notifications