Video: घमंड नहीं, इस दुख की वजह से रुबीना ने किया था फैन को इग्नोर, अपने व्यवहार पर तोड़ी चुप्पी
मुंबई। बिग बॉस 14 की विनर और टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक के बर्ताव को लेकर हाल ही में लोग काफी नाराज हुए थे। गत रविवार रुबीना दिलैक को पहली बार मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान पैपराजी ने एक्ट्रेस से बात करने की काफी कोशिश की लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। रुबीना के इस रिएक्शन से फैंस खासा नाराज हुए और उन्हें घमंडी तक बता दिया। अब रुबीना दिलैक ने उस घटना पर प्रतिक्रिया दी है।

पैपराजी से किए व्यवहार पर रुबीना ने तोड़ी चुप्पी
हाल ही में रुबीना दिलैक का एक इंटरव्यू वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने अपने व्यावहार के बारे चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि वीडियो रिकॉर्ड करने से पहले उन्हें अपनी बुआ की मौत की खबर मिली थी। एंडी कुमार के साथ हुई इस बातचीत का एक स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें रुबीना कहती हैं, सभी जानते हैं कि चंडीगढ़ में मेंरी शूटिंग चल रही थी, वहां मेरे परिवार के लोग भी रहते हैं।

जनवरी में हुआ था बुआ का निधन
रुबीना ने चैट में कहा, मेरे पिता की बहनें और भाई चंडीगढ़ में हैं। जिस समय मैं बिग बॉस हाउस में थी, तब जनवरी में मेरी एक बुआ का निधन हो गया था। उन्हें हार्ट अटैक आया था। मेरे परिवार ने मुझे इस बारे में नहीं बताया था। शो जीनते के बाद भी परिवार ने मुझसे ये बातें छिपाई रखी। मेरी दादी नहीं चाहती थी कि इस खबर से मैं दुखी हो जाऊं। लेकिन जब मुझे अपने परिवार के व्यवहार में बदलाव नजर आया तब मुझे ये बात पता चली।

घरवालों ने छिपाई ये बात
रुबीना ने कहा, 'जब मैंने अपने परिवार को बताया कि मेरी चंडीगढ़ में शूटिंग होने वाली है, तब मेरे परिवार ने बुआ की मौत की खबर मुझे दी। बिग बॉस से बाहर आने के बाद मेरे चाचा और बुआ का परिवार उस तरह बात नहीं कर रहा था जिस तरह पहले करते थे। मुझे लगा मेरी व्यस्तता की वजह से बातचीत नहीं हो रही है। मेरी दादी ने सभी को मना कर रखा था बताने से।'

फैंस ने रुबीना को कहा था 'घमंडी'
बता दें कि एयरपोर्ट से वीडियो वायरल होने के बाद रुबीना की काफी आलोचना हुई थी। रुबीना के कुछ ना बोलने को अब सोशल मीडिया यूजर्स उनका घमंड बताया था। नाराज फैंस ने कहा कि बिग बॉस का खिताब जीतने के बाद से रुबीना के अंदर घमंड आ गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद रुबीना दिलैक की काफी आलोचना हुई। रुबीना का यह व्यवहार कई लोगों को रास नहीं आया है। एक यूजर ने लिखा, 'इसको कहते हैं एटीट्यूड।
यह भी पढ़ें: 'घमंडी हो गई हैं रुबीना दिलैक': एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं बिग बॉस 14 की विनर, इस बात से फैंस नाराज...देखें Video
-
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे












Click it and Unblock the Notifications