Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'घमंडी हो गई हैं रुबीना दिलैक': एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं बिग बॉस 14 की विनर, इस बात से फैंस नाराज...देखें Video

मुंबई। विवादास्पद रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' की विनर अभिनेत्री रुबीना दिलैक हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। एयरपोर्ट में एंट्री के लिए लाइन में लगीं रुबीना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसको लेकर एक्ट्रेस पर काफी निशाना साधा जा रहा है। बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के बाद पहली बार रुबीना दिलैक को सार्वजनिक रुप से पब्लिक प्लेस में देखा गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई बार पूछे जाने पर भी रुबीना एक शब्द नहीं बोलती हैं।

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं रुबीना दिलैक

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं रुबीना दिलैक

एयरपोर्ट पर रुबीना दिलैक के इस व्यवहार को देखकर अब यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। पैपराजी द्वारा एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं रुबीना दिलैक से शख्स कई बार बात करने की कोशिश करता है लेकिन वह सिर्फ अपने हांथों से इशारों में जवाब दे रही थीं। रुबीना के कुछ ना बोलने को अब सोशल मीडिया यूजर्स उनका घमंड बता रहे हैं। नाराज फैंस ने कहा कि बिग बॉस का खिताब जीतने के बाद से रुबीना के अंदर घमंड आ गया है।

रुबीना दिलैक की हुई आलोचना

रुबीना दिलैक की हुई आलोचना

वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद रुबीना दिलैक की काफी आलोचना हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पैपराजी रुबीना से कहता हैं, बधाई हो मैम, पहली बार आप एयरपोर्ट पर नजर आईं बिग बॉस 14 का खिताब जीतने के बाद..रुबीना जी, मैम कुछ बोलिए...मैम नाराज है क्या? शख्स ने जहां एक्ट्रेस से बात करने की कोशिश की, वहीं रुबीना उससे कतराती दिखाई दीं। रुबीना ने सिर्फ हाथ हिलाकर उसकी बातों का जवाब दिया।

वीडियो में एक्ट्रेस ने नहीं दिया जवाब

वीडियो में एक्ट्रेस ने नहीं दिया जवाब

वीडियो रिकॉर्ड कर रहे शख्स के प्रति रुबीना का यह व्यवहार कई लोगों को रास नहीं आया है। एक यूजर ने लिखा, 'इसको कहते हैं एटीट्यूड।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'राहुल वैद्य ही असली विनर है।' इतना ही नहीं कुछ यूजर्स ने रुबीना दिलैक को नंबर 1 घमंडी बताया है। शख्स ने कहा, रुबीना दिलैक नाराज नहीं है, उनमें घमंड आ गया है। बता दें कि बिग बॉस 14 फिनाले में राहुल वैद्य को हराकर रुबीना ने ट्रॉफी अपने नाम की थी।

यह भी पढ़ें: Rakhi Sawant की वजह से अभिनव और रुबीना के बीच मिटी दूरियां, इस घटना के बाद आए करीब

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+