Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला
Sunjay Kapur Property: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के दिवंगत एक्स हसबैंड संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला अब नया मोड़ ले चुका है। संजय कपूर के हाई-प्रोफाइल परिवार में इन दिनों विरासत को लेकर जबरदस्त विवाद छिड़ा हुआ है।
संजय कपूर संपत्ति विवाद में नया मोड़
आपको बता दें कि बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन के बाद उनकी संपत्ति को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच टकराव अब खुलकर सामने आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव (Priya Sachdev) और उनकी मां रानी कपूर (Rani Kapoor) के बीच आरके फैमिली ट्रस्ट के नियंत्रण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।

रानी कपूर को ट्रस्टी पद से हटाने का नोटिस जारी
प्रिया सचदेव जो इस ट्रस्ट की न्यासी (Trustee) और लाभार्थी (Beneficiary) दोनों हैं, उन्होंने 25 मार्च 2026 से संजय कपूर की मां रानी कपूर को ट्रस्टी पद से हटाने का औपचारिक नोटिस जारी कर दिया है। ये कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब रानी कपूर पहले प्रिया सचदेव को इस पद से हटाने की कोशिश कर चुकी हैं।
नोटिस में क्या कहा गया है?
-गत 24 मार्च 2026 को जारी नोटिस में प्रिया सचदेव ने आरोप लगाया कि रानी कपूर की कुछ कार्रवाइयां ट्रस्ट डीड के खिलाफ हैं। ये कदम भारतीय ट्रस्ट अधिनियम 1882 का उल्लंघन करते हैं और इससे लाभार्थियों के हितों को नुकसान पहुंच सकता है।
-नोटिस के मुताबिक गत 25 मार्च 2026 के बाद रानी कपूर को ट्रस्ट का प्रतिनिधित्व करने का कोई अधिकार नहीं होगा। ट्रस्ट से जुड़े फैसले या दस्तावेजों पर उनका कोई नियंत्रण नहीं रहेगा। साथ ही इस तारीख के बाद की गई कोई भी कार्रवाई अमान्य मानी जाएगी।
कोर्ट तक पहुंचा मामला
मामला अब कानूनी मोड़ ले चुका है। बताया जा रहा है कि रानी कपूर ने ट्रस्ट की वैधता को चुनौती दी है और दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। इससे ये विवाद अब और भी पेचीदा हो गया है।
क्या है 30,000 करोड़ संपत्ति से जुड़ा पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार आरके फैमिली ट्रस्ट की स्थापना साल 2017 में एक प्राइवेट और इररेवोकेबल ट्रस्ट के रूप में हुई थी। उस समय संजय कपूर ही इसके एकमात्र लाभार्थी थे लेकिन जून 2025 में उनके निधन के बाद ट्रस्ट के अधिकार उनके बच्चों (समायरा कपूर, कियान कपूर और अजारियस) को ट्रांसफर हो गए थे।
सास-बहू के विवाद ने बढ़ाई मुश्किलें
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये विवाद सिर्फ कानूनी नहीं बल्कि पारिवारिक टकराव भी है। सास-बहू के बीच बढ़ती खींचतान ने इस पूरे मामले को और ज्यादा संवेदनशील बना दिया है।
करिश्मा कपूर का क्या है रोल?
इस पूरे विवाद में एक बड़ा नाम है बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का, जो संजय कपूर की पूर्व पत्नी हैं। संजय कपूर ने साल 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी। शादी के बाद से ही इस रिश्ते में तनाव शुरू हो गया था। ऐसे में साल 2016 में दोनों ने एक दूसरे को तलाक दे दिया था। करिश्मा कपूर और संजय कपूर के दो बच्चे (बेटी-समायरा और बेटा-कियान) हैं।
संजय कपूर और करिश्मा कपूर का तलाक
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय कपूर के तीनों बच्चे ही उनकी संपत्ति के कानूनी वारिस हैं। करिश्मा कपूर इस संपत्ति विवाद में सीधे तौर पर शामिल नहीं हैं। खबरों के अनुसार संजय कपूर ने करिश्मा कपूर को तलाक की एलिमनी के तौर अपने दोनों बच्चों के लिए करीब 14 करोड़ रुपये के बॉन्ड दिए थे। साथ ही 10 लाख रुपये मासिक भत्ता भी तय किया था।
-इस पूरे विवाद ने अब कानूनी और पारिवारिक दोनों मोर्चों पर गंभीर रूप ले लिया है। आने वाले दिनों में कोर्ट का फैसला ही तय करेगा कि 30,000 करोड़ की इस विशाल विरासत पर आखिर किसका हक होगा। कुल मिलाकर ये मामला सिर्फ एक फैमिली विवाद नहीं है बल्कि देश के सबसे बड़े हाई-प्रोफाइल विरासत संघर्षों में से एक बनता जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications