5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी

Youtuber Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि यूट्यूबर के घर एक बार फिर किलकारियां गूंज उठी हैं। दरअसल अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक (Payal Malik) ने गत 24 मार्च 2026 (मंगलवार) को अपने चौथे बच्चे को जन्म दिया है।

5वीं बार पापा बनें यूट्यूबर अरमान मलिक
इस खुशखबरी को खुद यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी पहली पत्नी पायल मलिक ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर किया है। इस खबर के सामने आने बाद बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है।

Youtuber Armaan Malik

तय डेट से पहले हुई पायल की डिलीवरी

-आपको बता दें कि पायल मलिक की डिलीवरी अप्रैल 2026 के पहले हफ्ते में होनी थी। डॉक्टर ने 1 से 6 अप्रैल के बीच की तारीख दी थी, लेकिन उससे पहले ही 24 मार्च 2026 को उन्हें अचानक काफी ज्यादा पेट दर्द होने लगा था।

-बताया जा रहा है कि उसी दिन सुबह कपल शॉपिंग के लिए बाहर गया था। घर लौटते समय पायल मलिक को दर्द शुरू हो गया था। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने स्थिति देखते हुए तुरंत डिलीवरी करने का फैसला लिया।

अरमान मलिक के व्लॉग में दिखी पूरी कहानी

-अरमान मलिक ने अपने यूट्यूब चैनल 'Malik Kids' पर गत 24 मार्च 2026 की सुबह एक व्लॉग शेयर किया था जिसमें वह पहली पत्नी पायल और बच्चों के साथ शॉपिंग करते नजर आए थे।

-वीडियो में पायल ने बताया था कि उनका 36वां हफ्ता पूरा हो चुका है। 37वां हफ्ता शुरू हो गया है, ऐसे में डिलीवरी कभी भी हो सकती है। हालांकि कपल ने पहले से 1 अप्रैल 2026 की सुबह 9 बजे डिलीवरी की प्लानिंग की थी लेकिन नन्हें मेहमान ने उससे पहले ही एंट्री ले ली।

प्यारी सी बेटी के पिता बने हैं अरमान मलिक

अरमान मलिक ने इंस्टाग्राम पर बच्चे के साथ कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं। हालांकि पहले उन्होंने ये खुलासा नहीं किया था उन्हें कि बेटा हुआ है या बेटी लेकिन बाद में उन्होंने बताया कि पायल मलिक ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। कपल पहले ही कह चुका था कि वह एक और बेटी चाहते हैं क्योंकि उनके पास तीन बेटे और एक बेटी है।

मैटरनिटी शूट की तैयारी रह गई अधूरी

पायल मलिक गत 24 मार्च 2026 को अपना दूसरा मैटरनिटी शूट कराने वाली थीं। उन्होंने पिछले व्लॉग में बताया था कि पहले शूट में उन्होंने पुराने कपड़े पहने थे। ऐसे में इस बार वह नए आउटफिट्स में शूट करना चाहती थीं लेकिन डिलीवरी अचानक होने के कारण ये प्लान अधूरा रह गया।

8 बच्चों की प्लानिंग पर फिर हुई चर्चा

कपल के बीच बच्चों को लेकर पहले भी दिलचस्प बातचीत सामने आ चुकी है। एक व्लॉग में जब पायल मलिक ने इसे आखिरी बच्चा बताया तो अरमान मलिक ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि वह कुल 8 बच्चे चाहते हैं ताकि संपत्ति बराबर बांटी जा सके।

ऐसी है अरमान मलिक की फैमिली

अरमान मलिक की पर्सनल लाइफ अक्सर चर्चा में रहती है। यूट्यूबर की पहली पत्नी पायल मलिक से उन्हें पहले बेटा चिरायु हुआ था। बाद में पायल ने जुड़वा बच्चों तूबा और अयान को जन्म दिया। वहीं दूसरी पत्नी कृतिका मलिक से उन्हें बेटा जैद है। अब पायल के चौथे बच्चे के जन्म के बाद परिवार और बड़ा हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+