Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 6: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अगर किसी फिल्म का सबसे ज्यादा जलवा है, तो वो है रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर: द रिवेंज' का। रिलीज के पहले दिन से ही इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने जो रफ्तार पकड़ी है वो अब तक थमने का नाम नहीं ले रही है।
कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है 'धुरंधर 2'
खास बात ये है कि फिल्म 'धुरंधर 2' सिर्फ वीकेंड पर ही नहीं बल्कि वीकडेज में भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। निर्देशक आदित्य धर की इस मेगा बजट फिल्म ने रिलीज के छठे दिन यानी 24 मार्च 2026 (मंगलवार) को भी शानदार प्रदर्शन किया।

'धुरंधर 2' ने छठे दिन की इतनी कमाई
सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'धुरंधर 2' ने छठे दिन करीब 56.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 575.67 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। ये आंकड़ा साफ संकेत देता है कि फिल्म की रफ्तार अभी थमने वाली नहीं है।
ओपनिंग से लेकर अब तक, हर दिन रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड
'धुरंधर 2' की कमाई का ग्राफ किसी रोलर कोस्टर से कम नहीं है। फिल्म ने पेड़ प्रीव्यू शोज से लेकर छठे दिन तक जमकर कमाई की है।
पेड प्रीव्यू शोज- 43 करोड़ रुपए
पहला दिन- 102.55 करोड़ रुपए
दूसरा दिन- 80.72 करोड़ रुपए
तीसरा दिन- 113 करोड़ रुपए
चौथा दिन- 114.85 करोड़ रुपए
पांचवां दिन (सोमवार)- 65 करोड़ रुपए
छठा दिन (मंगलवार)- 56.55 करोड़ रुपए
कुल कलेक्शन- 575.67 करोड़ रुपये
अब माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही 600 करोड़ क्लब में एंट्री मार लेगी।
क्या टूटेगा आमिर खान की 'दंगल' का ऐतिहासिक रिकॉर्ड?
ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो फिल्म 'धुरंधर 2' की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए ये मूवी आमिर खान की 'दंगल' के 2070 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड को भी चुनौती दे सकती है।
स्टार कास्ट और फिल्म की खास बातें
-इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ दमदार स्टारकास्ट नजर आ रही है। फिल्म में आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा और राकेश बेदी ने भी अहम भूमिका निभाई है।
-फिल्म 'धुरंधर 2' गत 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। वहीं फिल्म के पहले पार्ट यानी 'धुरंधर' मूवी ने जो कि दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ रुपए की कमाई की थी। अब इसका सीक्वल उससे भी बड़ी सफलता की ओर बढ़ता दिख रहा है।












Click it and Unblock the Notifications