Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Lakhisarai Assembly Election 2025: लखीसराय में रिकॉर्ड वोटिंग, डिप्टी सीएम की सीट पर मतदान के लिए उमड़ी जनता

Lakhisarai Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। लोकतंत्र के महापर्व में अपनी उत्साही भागीदारी निभाने के लिए बड़ी संख्या में मतदाता घर से निकले। इस फेज में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई है। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की सीट पर भी इसी फेज में वोटिंग है। सिन्हा अगर इस बार जीतते हैं, तो वह लगातार चौथी बार विधानसभा पहुंचेंगे।

लखीसराय में बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए जीत प्रतिष्ठा का प्रश्न है। बीजेपी ने अपने गढ़ को सुरक्षित रखने के लिए पूरा जोर लगाया है। खुद पीएम मोदी, दिल्ली की सीएम रेखा शर्मा समेत कई बड़े दिग्गजों ने जमकर चुनाव प्रचार किया। इधर कांग्रेस उम्मीदवार अमरेश कुमार के लिए भी महागठबंधन ने पूरी ताकत झोंक दी थी। राहुल गांधी भी यहां प्रचार करने के लिए उतरे थे।

lakhisarai assembly election 2025

Lakhisarai Assembly Election 2025: वोटिंग का अब तक ऐसा रहा हाल

- लखीसराय में शाम 5 बजे तक 62.76% वोटिंग हुई। मतदान के दौरान बीजेपी उम्मीदवार विजय सिन्हा की गाड़ी पर पथराव की भी घटना हुई।

- सुबह 11 बजे तक लखीसराय में 30.7 फीसदी वोटिंग हुई है। इस सीट से डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बीजेपी के उम्मीदवार हैं।

Lakhisarai Assembly Election 2025: 2020 में ऐसा था हाल

- बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Phase 1 Voting) में पहले फेज के लिए वोटिंग जारी है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने लखीसराय में अपना वोट डाला।

- चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, लखीसराय में 2020 विधानसभा चुनाव में कुल मतदाता संख्या 3,68,106 थी।

यह भी पढ़ें: Lakhisarai Assembly Election 2025: डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा की प्रतिष्ठा दांव पर, चौथी बार दर्ज करेंगे जीत?

- इनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,93,129 और महिला मतदाताओं की संख्या 1,68,706 थी। मतदान प्रतिशत लगभग 52.81% था।

- पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी के विजय कुमार सिन्हा ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 74,212 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के अमरेश कुमार रहे थे। उन्हें 63,729 वोट मिले थे।

Bihar Election Phase 1 है बेहद दिलचस्प

- पहले चरण में 6 नवंबर को 18 जिलों के 121 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। इस चरण में 1 हजार 314 प्रत्‍याशी मैदान में हैं।

- पहले फेज में 3 करोड़ 75 लाख से अधिक मतदाता इस फेज में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

- दूसरे फेज की वोटिंग 11 नवंबर को होगी और चुनाव नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को होगा। दूसरे फेज के लिए चुनाव प्रचार 12 नवंबर को खत्म होगा।

यह भी पढ़ें: Mokama Assembly Election 2025: जेल में बंद अनंत सिंह की किस्मत का फैसला, मोकामा सीट का ऐसा है समीकरण

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+