Mokama Assembly Election 2025: जेल में बंद अनंत सिंह की किस्मत का फैसला, मोकामा सीट का ऐसा है समीकरण
Mokama Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंच सज गया है और मोकामा सीट पर सबकी नजरें टिकी हैं। चुनाव से ठीक पहले जनसुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या और अनंत सिंह की गिरफ्तारी ने इस सीट का सियासी पारा और भी बढ़ा दिया है। पहले फेज में बाहुबलियों की इस सीट पर भी वोटिंग होने वाली है। भूमिहार वर्चस्व वाली इस सीट पर वोटिंग पैटर्न और नतीजों पर पूरे प्रदेश की नजर रहने वाली है।
यहां मुख्य मुकाबला जेडीयू के अनंत सिंह और आरजेडी की ओर से सूरजभान के खिलाफ माना जा रहा है। सूरजभान यहां से खुद चुनाव नहीं लड़ पा रहे हैं, तो उन्होंने अपनी पत्नी को उतार दिया है। 2015 में इस सीट से अनंत सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज की थी।

Mokama Assembly Election 2025: बाहुबलियों का पावर गेम
- मोकाामा बिहार के मगध क्षेत्र में आने वाली 70 विधानसभा सीटों में से एक है। यह मुंगेर लोकसभा के अंतर्गत आने वाली विधानसभा है।
- मोकाामा विधानसभा क्षेत्र मुंगेर (सामान्य) लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है और इसे भी ग्रामीण क्षेत्र के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: वोटर ID खो गया? कोई बात नहीं! चुनाव में 'वोट का अधिकार' दिलाएंगे ये 12 वैकल्पिक पहचान पत्र
- 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में इस सीट पर राजद (RJD) के अनंत कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। उन्होंने जदयू (JDU) के राजीव लोचन नारायण सिंह को 35,757 वोटों के अंतर से हराया था।
- वर्ष 2022 में जब उप चुनाव हुए तो राजद से ही अनंत सिंह की पत्नी विधायक बनी। इस चुनाव में अनंत सिंह पाला बदलकर जेडीयू में चले गए और खुद उम्मीदवार हैं।
- 2020 विधानसभा चुनाव में पुरुष मतदाताओं की संख्या 141,283 और महिला मतदाताओं की 127,547 थी।
Phase 1 की वोटिंग में मोकामा पर रहेगी सबकी नजर
बिहार विधानसभा चुनाव में मोकामा की हॉट सीट पर फेज-1 में ही वोटिंग होनी वाली है। चुनाव से ठीक पहले हुए हत्याकांड की वजह से अब मुख्य मुकाबला दो बाहुबलियों के बीच माना जा रहा है। 14 नवंबर के चुनाव नतीजों के बाद ही पता चलेगा कि इस क्षेत्र की जनता ने आखिरकार किस पर भरोसा जताया है।
यह भी पढ़ें: Anant Singh: अनंत सिंह अब चुनाव लड़ेंगे या नहीं? गिरफ्तारी के बाद खुद उन्होंने अपने Facebook पोस्ट में बताया












Click it and Unblock the Notifications