Mokama Assembly Election 2025: मोकामा में मतदान के लिए उमड़ी जनता, बाहुबलियों की जंग का ताजा हाल

Mokama Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग खत्म हो गई है। पहले फेज में 121 सीटों पर मतदान चल रहा है। इस फेज में बाहुबलियों के दबदबे वाली कई सीटों पर भी मतदान चल रहा है। इसमें चर्चित मोकामा विधानसभा सीट भी शामिल है। यहां से जेडीयू के उम्मीदवार अनंत सिंह दुलारचंद यादव हत्याकांड की वजह से जेल में हैं। उनका मुकाबला मुख्य रूप से दूसरे बाहुबली सूरजभान की पत्नी वीना देवी के साथ है।

अनंत सिंह को मोकामा में छोटे सरकार कहा जाता है और यहां उनके पास अपनी भूमिहार जाति के अलावा बाकी वर्गों का भी समर्थन रहा है। सिंह ने 2020 में भी यहां से जीत दर्ज की थी और उससे पहले 2015 में भी यहां से निर्दलीय जीतने में कामयाब रहे थे। अयोग्य ठहराए जाने के बाद 2022 में उनकी पत्नी यहां से लड़ीं और वह भी विधानसभा पहुंचने में कामयाब रही थीं।

mokama assembly election 2025

Mokama Assembly Election 2025: वोटिंग अपडेट

- मोकामा में शाम 5 बजे तक करीब 58 फीसदी वोटिंग हुई है। आरजेडी कैंडिडेट वीणा देवी ने अपनी जीत का दावा किया है।

- अनंत सिंह के जेल जाने और वोटिंग से कुछ दिन पहले दुलारचंद हत्याकांड के बावजूद भारी संख्या में मतदाता बाहर निकले हैं।

- 11 बजे तक करीब 28 फीसदी मतदान हुआ है और अंतिम आंकड़ा आने के बाद पूरी तस्वीर साफ होगी।

Mokama Assembly Election 2025: पिछले चुनाव में ऐसा था हाल

- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पहले फेज की वोटिंग (Bihar Phase 1 Voting) जारी है और सुबह 9 बजे तक करीब 11 फीसदी वोटिंग हुई है।

- 2020 विधानसभा चुनाव में इस सीट से अनंत कुमार सिंह (RJD) जीते थे। उन्हें 78,721 वोट मिले थे।

- जेडीयू के राजीव लोचन नारायण सिंह को 42,964 वोट मिले थे और वह दूसरे स्थान पर रहे थे।

यह भी पढ़ें: Lakhisarai Assembly Election 2025: डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा की प्रतिष्ठा दांव पर, चौथी बार दर्ज करेंगे जीत?

- चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 2020 विधानसभा चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 2,70,166 थे। मतदान प्रतिशत लगभग 54.01% रहा था।

- साल 2022 में इस सीट पर उपचुनाव हुए थे जिसमें अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने बड़ी जीत दर्ज की थी।

Phase 1 में तय होगी कई दिग्गजों की किस्मत

- बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग 6 नवंबर को 18 जिलों के 121 विधानसभा क्षेत्रों में हो रही है।

- दूसरे चरण में, 20 जिलों के 122 विधानसभा क्षेत्रों में 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किया जाएगा।

- पूरे राज्य में 7 करोड़ 43 लाख से अधिक मतदाताओं के लिए 90 हजार 712 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Mokama Assembly Election 2025: जेल में बंद अनंत सिंह की किस्मत का फैसला, मोकामा सीट का ऐसा है समीकरण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+