Lakhisarai Assembly Election 2025: डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा की प्रतिष्ठा दांव पर, चौथी बार दर्ज करेंगे जीत?
Lakhisarai Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में लखीसराय की सीट इस बार काफी चर्चा में है। बीजेपी ने यहां से एक बार फिर डिप्टी सीएम और पार्टी के भरोसेमंद चेहरा विजय सिन्हा को उतारा है। वह लगातार तीन बार इस सीट से विधायक रहे हैं। उनके सामने महागठबंधन ने अमरेश अनीश को उतारा है। सिन्हा ने पिछला चुनाव करीब 11,000 वोटों से जीता था। इस बार उन्होंने दावा किया है कि उनकी जीत पिछली बार से भी ज्यादा बड़ी होने वाली है।
बीजेपी ने एक बार फिर यहां से विजय सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। वह लगातार तीन बार यहां से विधायक रहे हैं और इस बार उन पर चौथी बार जीत दर्ज करने का दबाव है। यही वजह है कि उनके चुनाव प्रचार में इस बार बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। खुद विजय सिन्हा ने लगातार चुनावी रैलियां और सभाएं की हैं।

Lakhisarai Assembly Election 2025: बीजेपी का गढ़ है यह सीट
- लखीसराय सीट पर 1977 में पहली बार विधानसभा चुनाव हुए थे और यह शहरी सीट बीजेपी का गढ़ बन चुकी है।
- अब तक 11 बार चुनाव हो चुके हैं। यह सीट बीजेपी का गढ़ रही है। 2000 से 2020 तक हुए 6 चुनावों में से 5 में बीजेपी की जीत हुई है। यहां से डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा विधायक हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: नौकरी में आरक्षण पर चुनावी रण में अब भी पीछे, पहले फेज में कितनी हैं महिला कैंडिडेट्स?
- यह हाई प्रोफाइल सीट है, क्योंकि डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा यहां के विधायक हैं। पिछले चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के अमन राज को 10,483 वोटों से हराया था। अब उन पर लगातार चौथी बार जीत दर्ज करने की जिम्मेदारी है।
Phase 1 में लखीसराय की सीट बेहद चर्चित
लखीसराय की जनसंख्या 10 लाख से थोड़ी ही ज्यादा है। यहां कुल 3 नगर पालिका, 7 प्रखंड और 479 गांव है। जिले का क्षेत्रफल 1,228 वर्ग किलोमीटर और जनसंख्या घनत्व 815 है। जिले में 1000 पुरुषों पर महिलाओं की जनसंख्या 902 है। लखीसराय जिले की साक्षरता दर 64.42% है। इस सीट के हाई प्रोफाइल होने का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी भी यहां चुनाव प्रचार करने के लिए आए थे। विजय सिन्हा को प्रदेश के सबसे बड़े बीजेपी नेताओं में शुमार किया जाता है। उनके नामांकन में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता भी पहुंची थीं।
यह भी पढ़ें: Bihar Election Phase 1: पहले चरण में 10 बाहुबली उम्मीदवार कौन हैं? अनंत से रीतलाल तक जेल से लड़ रहे चुनाव
-
Bengal Election: न्याय की लड़ाई से राजनीति तक—RG Kar पीड़िता की मां अब BJP उम्मीदवार, चुनाव में बड़ा ट्विस्ट -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications