Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Chapra Assembly Election 2025: खेसारी की सीट पर हुआ बंपर मतदान, छपरा में टूटा वोटिंग रिकॉर्ड

Chapra Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पहले फेज की वोटिंग खत्म हो गई है। इस फेज में हाई प्रोफाइल सीट छपरा भी शामिल है। यहां से भोजपुरी फिल्मों के स्टार खेसारी लाल यादव उम्मीदवार हैं। बीजेपी ने यहां से छोटी कुमारी को कैंडिडेट बनाया है, जो इससे पहले जिले की राजनीति में सक्रिय रही हैं।इस सीट पर हार-जीत दोनों ही पार्टियों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न है। खेसारी के लिए प्रचार करने यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी पहुंचे थे।

छोटी कुमारी के लिए वोट मांगने के लिए खुद पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे थे और उन्होंने जंगलराज के विरोध में सुशासन को चुनने की अपील की थी। चुनाव प्रचार के दौरान यहां से आरजेडी उम्मीदवार के लिए नचनिया जैसे शब्दों का इस्तेमाल हुआ था जिसकी वजह से काफी हंगामा भी हुआ।

Chapra Assembly Election 2025

Chapra Assembly Election 2025: मतदान का आंकड़ा

- सारण में शाम 5 बजे तक 60 फीसदी वोटिंग हुई है। खेसारी लाल की सीट पर भी करीब 60 फीसदी वोटिंग हुई।

- छपरा में दोपहर 11 बजे तक तक करीब 27 फीसदी वोटिंग हुई है। सभी प्रमुख उम्मीदवारों ने लोगों से बढ़-चढ़कर वोटिंग की अपील की है।

Chapra Assembly Election 2025: बीजेपी का गढ़ रही है सीट

बिहार चुनाव के लिए पहले फेज (Bihar Phase 1 Voting) की वोटिंग जारी है। छपरा में सुबह 9 बजे तक करीब 10 फीसदी वोट डाले गए हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के सी.एन. गुप्ता ने यहां से जीत दर्ज की थी। उन्हें 75710 वोट मिले थे और दूसरे नंबर पर रहे आरजेडी के रणधीर कुमार सिंह को 68939 वोट मिले थे। इस बार भी मुख्य मुकाबला इन्हीं दोनों पार्टियों के बीच माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Bihar Election Phase 1: पहले चरण में 10 बाहुबली उम्मीदवार कौन हैं? अनंत से रीतलाल तक जेल से लड़ रहे चुनाव

Bihar Chunav Phase 1 Voting

- बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 6 नवंबर को 18 जिलों के 121 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। इस चरण में 1 हजार 314 प्रत्‍याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला 3 करोड़ 75 लाख से अधिक मतदाता करेंगे।

- मतदान के दूसरे चरण में, 20 जिलों के 122 विधानसभा क्षेत्रों में 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। मतगणना 14 नवंबर को होगी।

- पूरे राज्य में 7 करोड़ 43 लाख से अधिक मतदाताओं के लिए 90 हजार 712 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: नौकरी में आरक्षण पर चुनावी रण में अब भी पीछे, पहले फेज में कितनी हैं महिला कैंडिडेट्स?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+