पंजाब: CM भगवंत मान ने निकाला दिवाली-गुरु नानक बंपर ड्रॉ, पहले इनाम के रूप में मिलेंगे 1 लाख रुपये
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना कार्ड बनाने वाले लाभपात्रियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने दीपावली और गुरु नानक गुरु पर्व के खास अवसर पर बंपर ड्रॉ निकाला है।
आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के मौके पर हर साल पूरे परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। सीएम भगवंत मान ने सभी लाभार्थियों से जल्द कार्ड बनाने की अपील की है।

इन जगहों पर बना सकते हैं आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना कार्ड
बता दें कि आप अपना कार्ड खुद घर पर बैठे आयुष्मान ऐप से भी बना सकते हैं। कार्ड बनाने के लिए नजदीकी कॉमन सर्विस सैंटर या आशा वर्कर या सेवा केंद्र सूचीबद्ध अस्पताल से संपर्क कर सकते हैं।
10 लोगों को मिलेगा नकद इनाम
सीएम भगवंत मान ने इसके लिए बंपर ड्रॉ निकाला है। ड्रॉ में नाम आने पर लाखों का इनाम जीत सकते हैं। 1 अक्टूबर से 30 नवंबर 2023 तक कार्ड बनवाने वाले व्यक्तियों में से 10 लोगों को नकद इनाम मिलेगा। पहले इनाम के रूप में 1 लाख रुपये दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- 'पशु आहार प्लांट से औद्योगिक विकास को मिलेगा बढ़ावा', CM मान बोले- पंजाब को रंगला बनाने की प्रक्रिया तेज
दूसरे इनाम वाले को मिलेगा 50 हजार रुपये
वहीं, दूसरे इनाम के रूप में 50 हजार रुपये दिया जाएगा। तीसरे इनाम के रूप में 25 हजार रुपये दिया जाएगा। पांचवां इनाम के रूप में 8 हजार रुपये दिया जाएगा। वहीं छठे से दसवां इनाम के रूप में 5 हजार रुपये दिया जाएगा।
ये रही इनाम राशि
- पहला इनाम-1 लाख रुपये
- दूसरा इनाम-50 हजार रुपये
- तीसरा इनाम-25 हजार रुपये
- पांचवा इनाम-8 हजार रुपये
- छठे से 10वां इनाम-5 हजार रुपये
यह भी पढ़ें- एक बार फिर पंजाब आएंगे CM केजरीवाल, मुख्यमंत्री मान के साथ अस्पताल में स्पेशल वार्ड का करेंगे उद्घाटन












Click it and Unblock the Notifications